इंदौर में डबल मर्डर से सनसनी… घर के अंदर मिली बेटी की लाश, तो 10 KM दूर बोरे से मिला पिता का शव, भाई पर शक​

इंदौर में डबल मर्डर से सनसनी… घर के अंदर मिली बेटी की लाश, तो 10 KM दूर बोरे से मिला पिता का शव, भाई पर शक​

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के दो अलगअलग थाना क्षेत्रों में पिता और पुत्री के शव मिलने से सनसनी फैल गई है. एरोड्रम थाना क्षेत्र के कालानी नगर स्थित एक किराए के मकान से 20 वर्षीय युवती हर्षिता यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ, जबकि उसके पिता राजू यादव की लाश हातोद थाना क्षेत्र के जम्बूडी हप्सी में एक बोरे के अंदर बंद मिली. एक ही परिवार के दो सदस्यों की हत्या की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद के चलते मृतक युवती के भाई हर्ष पर इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, 20 वर्षीय हर्षिता यादव पिछले करीब एक साल से अपने पिता राजू यादव के साथ एरोड्रम थाना क्षेत्र के कालानी नगर स्थित किराए के मकान में रह रही थी. इसी मकान में उसका शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लिया.

जम्बूडी हप्सी में बोरे में बंद मिला पिता का शव

दूसरी ओर, युवती के पिता राजू यादव का शव हातोद थाना क्षेत्र के जम्बूडी हप्सी इलाके में बोरे में बंद बरामद हुआ. दो अलगअलग थाना क्षेत्रों में पितापुत्री के शव मिलने से पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है.

संपत्ति विवाद में भाई पर हत्या की आशंका, CCTV खंगाल रही पुलिस

प्रारंभिक पुलिस जांच में संपत्ति विवाद को इस दोहरे हत्याकांड की मुख्य वजह माना जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि मृतक युवती के भाई हर्ष ने ही संपत्ति विवाद के चलते पिता और बहन की हत्या की है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और पूरा घटनाक्रम जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और परिजनों व परिचितों से पूछताछ कर पारिवारिक व संपत्ति विवाद से जुड़ी कड़ियां जोड़ी जा रही हैं.

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *