जंतरमंतर पर धरने में शामिल हुआ पुलिस का कांस्टेबल, बोला देश नहीं बचेगा तो नौकरी का…

जंतरमंतर पर धरने में शामिल हुआ पुलिस का कांस्टेबल, बोला देश नहीं बचेगा तो नौकरी का…

उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर एक व्यक्ति दिल्ली के जंतरमंतर पर धरने में शामिल हुआ। इसका वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली से देहरादून तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस शख्स की पहचान उत्तराखंड पुलिस कॉन्स्टेबल शेर सिंह के रूप में हुई है।

जंतरमंतर पर धरने में शामिल हुआ पुलिस का कांस्टेबल, बोला देश नहीं बचेगा तो नौकरी का…

जंतरमंतर पर वर्दी में दिखाई देने वाला व्यक्ति शेर सिंह है। वह उत्तराखंड पुलिस का कांस्टेबल है। शेर सिंह दिल्ली में चल रहे धरनाप्रदर्शन में उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर शामिल हुआ। वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमा उसके धरना स्थल तक पहुंचने के तरीके पर सवाल उठा रहा है। वीडियो में वह गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की बात कर रहा है। उसने कहा, “जब देश ही नहीं बचेगा तो इस नौकरी का क्या करूंगा? उसने उत्तराखंड पुलिस की नौकरी छोड़कर ‘कॉकरोचों की रक्षा’ करने की बात भी कही।

शेर सिंह का पूर्व रिकॉर्ड
शेर सिंह मूल रूप से हरिद्वार जनपद के रुड़की का रहने वाला बताया जा रहा है। वह पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल का गनर भी रह चुका है। उसे वर्ष 2025 में उत्तराखंड पुलिस से निलंबित कर दिया गया था। उस पर ड्यूटी में लापरवाही के आरोप लगे थे। यह भी जानकारी है कि वह सोशल मीडिया पर भीम आर्मी से जुड़े वीडियो भी साझा करता रहा है।

गिरफ्तारी और अन्य मामले
नवंबरदिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में शेर सिंह को विशेष कार्य बल देहरादून ने गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी जमीन के लेनदेन के एक मामले में हुई थी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उस पर प्रवीण बाल्मिकी गैंग की मुखबिरी करने का आरोप था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *