समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की आज को जयंती है. नेताजी की 87वीं जयंती पर तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. वहीं उनके बेटे और सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने भी पिता को नमन कर श्रद्धांजलि दी है. इसके साथ ही उन्होंने पिता से मिली सीख को याद किया. उन्होंने समाजवादी सिद्धांतों को और दृढ़ता के साथ आत्मसात् करने का संकल्प दोहराया.

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पिता को श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने पिता की पुरानी तस्वीर भी साझा की है. इस पोस्ट में अखिलेश ने लिखा ‘आज श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर उनको कोटिकोटि नमन करते हुए हम उनके समाजवादी सिद्धांतों और मानवीय व्यावहारिक मूल्यों को और भी अधिक दृढ़ता के साथ आत्मसात् और जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय करने का संकल्प दोहराते हैं’.
पिता से मिले सबक को अखिलेश ने किया याद
इसके आगे सपा प्रमुख ने लिखा ‘श्रद्धेय नेताजी से हमने जो सबसे सरल सबक सीखा वो था : किसी के बुरे वक़्त में साथ देना, और कोई भी हो अगर वो मदद की उम्मीद लेकर आये तो यथासंभव सहायता करना. साथ ही एक अच्छी बात ये भी सीखी कि हो सकता है कोई किसी वजह या दबाव से आपके ख़िलाफ़ हो गया हो लेकिन हर कोई हमेशा बुरा या ख़राब नहीं होता है, इसलिए जब कभी कोई सच्चे मन से, निस्वार्थ भाव से रिश्ते सुधारने के लिए क़दम बढ़ाए तो हाथ आगे बढ़ाने में पीछे मत हटना’.
आज श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर उनको कोटिकोटि नमन करते हुए हम उनके समाजवादी सिद्धांतों और मानवीय व्यावहारिक मूल्यों को और भी अधिक दृढ़ता के साथ आत्मसात् और जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय करने का संकल्प दोहराते हैं।
श्रद्धेय नेताजी से हमने जो सबसे सरल सबक सीखा वो था : किसी के बुरे वक़्त में साथ देना, और कोई भी हो अगर वो मदद की उम्मीद लेकर आये तो यथासंभव सहायता करना। साथ ही एक अच्छी बात ये भी सीखी कि हो सकता है कोई किसी वजह या दबाव से आपके ख़िलाफ़ हो गया हो लेकिन हर कोई हमेशा बुरा या ख़राब नहीं होता है, इसीलिए जब कभी कोई सच्चे मन से, निस्वार्थ भाव से रिश्ते सुधारने के लिए क़दम बढ़ाए तो हाथ आगे बढ़ाने में पीछे मत हटना।
— Akhilesh Yadav November 22, 2026
सीएम योगी ने भी दी श्रद्धांजलि
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने भी दिवंगत मुलायम सिंह यादव को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व सीएम को भारतीय राजनीति में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए याद किया गया.
पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’ मुलायम सिंह यादव की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
— Yogi Adityanath November 22, 2026
केशव प्रसाद मौर्य और जगदंबिका पाल ने भी किया नमन
सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा ‘पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’ मुलायम सिंह यादव की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि’. वहीं यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी.
समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर उन्हें शतशत नमन! ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। https://t.co/AhuB71GYYK
— Keshav Prasad Maurya November 22, 2026
इटावा के सैफई गांव में हुआ जन्म
मुलायम सिंह यादव का जन्म इटावा के सैफई गांव में 1939 में हुआ था. उन्होंने 1967 में जसवंतनगर से पहला चुनाव जीता. इसके बाद वह 10 बार विधायक और 7 बार सांसद रहे. मुलायम सिंह तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी बने. उनका पहला कार्यकाल 05 दिसंबर 1989 से 24 जून 1991 तक रहा. दूसरा कार्यकाल 05 दिसंबर 1993 से 03 जून 1995 तक और तीसरा कार्यकाल 29 अगस्त 2003 से 13 मई 2007 तक रहा.