झारखंड के दुमका में पुलिस टीम पर हमला, पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल, इलाके में तनाव​

झारखंड के दुमका में पुलिस टीम पर हमला, पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल, इलाके में तनाव​

Dumka News: झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बादलपाड़ा पंचायत के कल्याणपुर गांव में प्रस्तावित कोल ब्लॉक के सर्वे और बोरिंग कार्य के विरोध के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हिंसक हमला कर दिया. रविवार शाम हुई इस घटना में लगभग 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें से दो से तीन जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी घायल पुलिसकर्मियों को दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमले के बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बादलपाड़ा पंचायत स्थित कल्याणपुर गांव में कोल ब्लॉक आवंटन और सर्वेबोरिंग कार्य के विरोध को लेकर ग्रामीणों की बैठक चल रही थी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसी दौरान कोल कंपनी के कुछ अधिकारी और कर्मी गांव पहुंचे, जिसकी भनक लगते ही ग्रामीण उग्र हो गए और कंपनी कर्मियों को बंधक बना लिया.

कोल कंपनी के कर्मियों को बंधक बनाए जाने की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस टीम के पहुंचते ही उग्र ग्रामीणों और भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने जवानों पर पत्थर और लाठीडंडों से हमला बोल दिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई.

12 पुलिसकर्मी घायल, गंभीर जवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर

इस पथराव और हमले में करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें से दो से तीन पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं. सभी घायलों को तत्काल शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस टीम पर हिंसक हमले की सूचना के बाद प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है और पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है. पुलिस ने भीड़ में शामिल हमलावरों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *