UP में दो अजबगजब शादियां: कहीं दुल्हन लाई बारात, तो कहीं प्रेमिका ने रुकवाए फेरे​

UP में दो अजबगजब शादियां: कहीं दुल्हन लाई बारात, तो कहीं प्रेमिका ने रुकवाए फेरे​

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश में शादियों के इस सीजन में दो अलगअलग जिलों से दो बेहद चर्चा में रहने वाले मामले सामने आए हैं. जहां प्रतापगढ़ के मानधाता क्षेत्र में एक दुल्हन ने पुरानी परंपराओं से हटकर 50 किलोमीटर दूर से 100 से अधिक बारातियों के साथ दूल्हे के घर बारात ले जाकर सबको चौंका दिया, वहीं दूसरी ओर शामली के एलम कस्बे से दिल्ली गई एक बारात को प्रेमी की शादी की भनक लगने पर प्रेमिका ने हंगामा कर रुकवा दिया और दुल्हन के इनकार के बाद बारात को बैरंग लौटना पड़ा.

जानकारी के मुताबिक, मानधाता क्षेत्र के कैला कला गांव निवासी रामफल प्रजापति के बेटे सर्वेश प्रजापति की शादी महेशगंज थाना क्षेत्र के फतूहाबाद जगापुर निवासी शिवपूजन प्रजापति की बेटी खुशी के साथ तय हुई थी. रविवार रात करीब 50 किलोमीटर दूर से दुल्हन खुशी 100 से अधिक लोगों की बारात और बैंडबाजे के साथ दूल्हे के घर पहुंच गई. वर पक्ष ने पूरे उत्साह से बारात की अगवानी की और दोनों ने सात फेरे लिए.

गांव में जैसे ही दुल्हन के बारात लेकर आने की खबर फैली, लोग सच जानने के लिए जुटने लगे. गांव के बुजुर्गों ने भी कहा कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार दुल्हन को इस तरह बारात लाते देखा है. दुल्हन के पिता शिवपूजन ने बताया कि दोनों परिवारों की सहमति और कुछ अलग करने के इरादे से यह अनोखा कदम उठाया गया. हालांकि, सूचना मिलने पर देर रात पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन पूरी जानकारी लेने के बाद लौट गई.

शामली में प्रेमिका ने रुकवाई प्रेमी की शादी

दूसरी ओर, शामली के कांधला क्षेत्र के कस्बा एलम में एक युवक की शादी की भनक लगने पर देहरादून से उसकी प्रेमिका वहां पहुंच गई. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। दो दिन तक कस्बे में हंगामा चलने के बाद युवती दिल्ली रवाना हो गई. उधर, शनिवार को दूल्हा और बाराती तीन कारों से दिल्ली स्थित बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के लिए पहुंचे थे.

दिल्ली के बैंक्वेट हॉल में बारात पहुंचते ही जोरदार हंगामा हो गया और लड़की पक्ष को युवक व युवती के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिल गई. इसके बाद लड़की पक्ष ने बारात को बंधक बना लिया और दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. पूरी रात चले विवाद के बाद मामला थाने पहुंचा, जहां लड़की पक्ष द्वारा शादी की तैयारियों में खर्च किए गए सात लाख रुपये वापस करने पर ही बारात को छोड़ा गया और दूल्हा बिना दुल्हन के एलम लौट आया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *