नगर निकाय मतदाता सूची में सुधार की मांग वाली याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?​

नगर निकाय मतदाता सूची में सुधार की मांग वाली याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?​

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उस जनहित याचिका खारिज कर दिया, जिसमें उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूचियों में मकान नंबरों की गड़बड़ियों को ठीक करने की मांग की गई थी.

सीजेआई सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना ने कहा कि मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि को ठीक कराने का अधिकार व्यक्तिगत होता है. इसलिए, आम तौर पर इसे जनहित याचिका के जरिए सामूहिक रूप से नहीं उठाया जा सकता.

याचिकाकर्ता ने मकान नंबर बदलने का दिया तर्क

जस्टिस बागची ने कहा कि आप इसे जनहित याचिका के रूप में पेश कर रहे हैं. मतदाता सूची में सुधार का अधिकार व्यक्तिगत होता है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आपकी नगर निकाय सूची के लिए भी कुछ नियम होंगे. संबंधित व्यक्तियों को खुद आगे आने दें. सामूहिक स्तर पर ऐसा तभी हो सकता है जब यह पूरे राज्य के स्तर पर हो. मतदाता खुद इस मामले को उठा सकते हैं।

याचिकाकर्ता रुचि कौशिक ने तर्क दिया कि मकान नंबर बदल गए हैं, इसलिए नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूचियों को संसदीय और विधानसभा चुनावों में इस्तेमाल होने वाली मतदाता सूचियों के अनुरूप किया जाना चाहिए.

कोर्ट ने कहा चुनाव अधिकारी से करें संपर्क

उन्होंने कहा कि इस संबंध में दी गई अर्जियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. हालांकि अदालत ने टिप्पणी की कि नगरपालिका मतदाता सूचियाँ अपने स्वयं के नियमों द्वारा शासित होती हैं और मतदाता सुधार के लिए संबंधित चुनाव अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं.

यूपी में युवाओं को वोटर लिस्ट से जोड़ने की पहल

उत्तर प्रदेश में 1819 साल के युवाओं को जोड़ने के लिए स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में विशेष अभियान चलाया जाएगा. इसके लिए इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब सक्रिय किए जाएंगे.

NSS, NCC, नेहरू युवा केंद्र, युवक मंगल दल और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की मदद ली जाएगी. पात्र विद्यार्थियों को फॉर्म6 भरने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

विधानसभा की मतदाता सूची का पंचायत और शहरी निकायों की मतदाता सूची से मिलान किया जाएगा. जिन पात्र नागरिकों के नाम पंचायत या नगर निकाय की सूची में हैं, लेकिन विधानसभा की मतदाता सूची में नहीं हैं, उनकी पहचान कर फॉर्म6 भरवाया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *