उत्तर प्रदेश के अमेठी में पुलिस ने धर्मांतरण के एक बड़े खेल का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने दबिश देकर गरीब हिंदुओं को इसाई बनाने की कोशिश के आरोप में 10 लोगों को अरेस्ट किया है. वहीं इनके चंगुल से 100 से अधिक लोगों को मुक्त कराया है. आरोपी इन सभी लोगों को प्रलोभन देकर इसाई बनने के लिए मजबूर कर रहे थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से चार धार्मिक पुस्तकें भी बरामद की हैं.

मामला जिले के कमरौली थाना क्षेत्र का है. पुलिस को मिले इनपुट के मुताबिक रोड नंबर4 कस्बे में लंबे समय से धर्मांतरण संबंधी गतिविधियों चल रही थीं. इस संबंध में लगातार शिकायतें भी आ रही थीं. इसी बीच मिले सटीक इनपुट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर महिला और पुरुष समेत 10 लोगों को अरेस्ट किया है. आरोपियों ने प्रार्थना सभा के नाम पर 100 से अधिक लोगों को जुटा रखा था.
सभी लोगों का होना था धर्मांतरण
जानकारी के मुताबिक इन सभी लोगों का धर्मांतरण होना था. इसके लिए आरोपियों ने इन सभी लोगों को पहले तरह तरह के प्रलोभन देकर झांसे में लिया और फिर ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण के लिए तैयार किया था. पुलिस के मुताबिक आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराए गए सभी लोग गरीब हिंदू परिवारों से संबंध रखते हैं और झुग्गी बस्तियों में रहकर जीवन यापन करते हैं.
एक्शन में पुलिस
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कथित गिरोह की गतिविधियां कितने समय से संचालित थीं. पुलिस के मुताबिक यह भी पता किया जा रहा है कि इसमें अन्य कौनकौन लोग शामिल हैं.