Muzaffarnagar Double Murder: मुजफ्फरनगर जिले स्थित पुरकाजी थाना क्षेत्र में यूपीउत्तराखंड बॉर्डर के दादूपुर गांव में रविवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते एक डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई. जानकारी के अनुसार, यहां घर के गेट पर बाइक सवार कुछ हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मुख्तियार और उसके बेटे सुखजिंदर को गोलियों से भून दिया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों पितापुत्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इधर वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए. ये डबल मर्डर की वारदात करीब एक साल पहले हुए मोनू हत्याकांड की रंजिश से जुड़ी हुई बताई जा रही है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसको लेकर ही पितापुत्र की हत्या की गई है. पुरकाजी थाने के एक हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियोंं पर मिलकर ये दोनों हत्याएं करने का आरोप लगाया गया है.
यूपी और उत्तराखंड दोनों ही राज्यों की पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना पर यूपी और उत्तराखंड दोनों ही राज्यों की पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद जांचपड़ताल में मृतकों के आधार कार्ड, बिजली बिल और राशन कार्ड उत्तराखंड के पाए गए. इसके चलते घटनास्थल उत्तराखंड क्षेत्र में होने की बात सामने आई. हालांकि, बावजूद इसके पीड़ित परिवार ने मुजफ्फरनगर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. यूपीउत्तराखंड बॉर्डर पर हुए इस डबल मर्डर की सूचना मिलते ही एसएसपी मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय तुरंत घटनास्थल पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे. एसएसपी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की.
पीड़ित परिवार ने उत्तराखंड की घटना होने के बाद भी मुजफ्फरनगर पुलिस से मामले में कार्रवाई करने को कहा. इसके बाद एसएसपी मुजफ्फरनगर ने इस मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है. इसके साथ ही एसएसपी ने डबल मर्डर के खुलासे के लिए चार टीमों का भी गठन किया है. इस पूरे मामले में मुजफ्फरनगर एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि 22 नवंबर को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि गांव दादूपुर में कुछ व्यक्तियों ने फायरिंग की.
दोनों हत्याएं बदला लेने की गईं
एसएसपी ने बताया कि इस सूचना पर तत्काल थाना पुरकाजी पुलिस, सीओ सदर, फिल्ड यूनिट मुजफ्फरनगर और मैं मौके पर पहुंचा. फिर निरीक्षण किया गया. तत्काल दोनों व्यक्तियों को अस्पताल भेजा गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस हत्याकांड में आपसी रंजिश की बात पता चली है. आरोपियों के भाई की हत्या में इस पीड़ित पक्ष के कुछ लोग जमानत पर थे. प्रथम दृष्टया ये दोनों हत्याएं बदला लेने की गईं हैं.
शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़ित पक्ष का वोटर आईडी और आधार कार्ड उत्तराखंड का है. दादूपुर बॉर्डर के दोनों तरफ का गांव है, लेकिन अभी इस मामले में कार्रवाई मुजफ्फरनगर पुलिस कर रही है. परिजनों से तहरीर प्राप्त करके एफआईआर दर्ज की जा रही है. चार टीमों का गठन किया गया है. जल्दी ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.