सपा ने कांग्रेस को दिया 26 सीटों का ऑफर, सपा महासचिव रामगोपाल यादव का बड़ा बयान​

सपा ने कांग्रेस को दिया 26 सीटों का ऑफर, सपा महासचिव रामगोपाल यादव का बड़ा बयान​

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर दूसरे दौर की बातचीत आज होगी. बैठक से पहले सपा के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों की प्रस्ताव दिया है और आज फिर इन सीटों को लेकर चर्चा होगी. रामगोपाल यादव ने कहा, ‘बैठक में जो कुछ कहना था, वह हमने कल कह दिया था… मैंने उन्हें अपनी 26 सीटें दे दी हैं.’

दोनों दलों के बीच सोमवार को पहले दौर की बैठक हुई थी. इसके बाद आज दूसरे दौर की बातचीत हो रही है. सीट बंटवारे पर दोनों पार्टियों की ओर से जीतने की संभावना को प्रमुख आधार बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि सपा ने 2012 और 2022 के विधानसभा चुनाव के आधार पर कांग्रेस को 26 सीटों का ऑफर दिया है. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने जैसे ही अपनी डिमांड 181 सीटों की रखी.. वैसे ही सपा ने बार्गेनिंग की शुरुआत सबसे कम सीटों से शुरू की है.

सपा के प्रस्ताव में शामिल 26 विधानसभा सीटें ये हैं:

1. रामपुर खास
2. फरेंदा
3. मथुरा
4. खेरागढ़
5. जगदीशपुर
6. किदवई नगर
7. बागपत
8. मोदीनगर
9. हापुड़
10. जेवर
11. स्याना
12. खुर्जा
13. खैर
14. इगलास
15. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। मांट
16. आगरा उत्तर
17. फतेहपुर सीकरी
18. बिलग्राममल्लावां
19. गोविंद नगर
20. नानपारा
21. गोरखपुर शहर
22. खजनी
23. पडरौना
24. फाजिलनगर
25. पिंडरा
26. वाराणसी कैंट

2022 के चुनाव के नतीजों को बनाया आधार

सपा ने कांग्रेस को जो 26 सीटें देने का प्रस्ताव रखा है, उनमें दो सीटें ऐसी हैं जहां कांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी. इनमें रामपुर खास और फरेंदा शामिल हैं. इसके अलावा चार सीटें ऐसी हैं, जहां पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी. इनमें मथुरा, खेरागढ़, जगदीशपुर और किदवई नगर शामिल हैं. इन छह सीटों के अलावा सपा ने 20 अन्य विधानसभा सीटों को ऑफर किया है. इस तरह पार्टी ने कुल 26 सीटों की शुरुआती लिस्ट सौंपी है.

130 सीटों पर कांग्रेस से मांगा जीत का फॉर्मूला

सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस की मांग और सपा के प्रस्ताव में अभी अंतर दिखाई दे रहा है. कांग्रेस ने पहले 181 सीटों की सूची पर चर्चा की थी, लेकिन अब उसकी ओर से करीब 100 से 120 सीटों पर दावा किया जा रहा है. सपा का रुख है कि कांग्रेस जिन सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, वहां अपनी जीत की संभावना और संभावित उम्मीदवारों का पूरा ब्योरा दे. इसी आधार पर बाकी सीटों पर बातचीत आगे बढ़ाई जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *