पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में एक 22 वर्षीय युवती के साथ कथित गैंगरेप के तीन आरोपियों को पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट ने पेश किया. जहां से मुख्य आरोपी को पुलिस ने कस्टडी रिमांड पर लिया है. वहीं वारदात में सहयोगी दोनों महिलाओं को जेल भेज दिया गया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक एक बंद कैफे में देर रात पार्टी के बाद आरोपियों ने अपनी महिला सहकर्मी के साथ इस वारदात को अंजाम दिया.

घटना के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इनमें एक पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं. पुलिस ने जरूरी पूछताछ के बाद बुधवार को तीनों आरोपियों को कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों महिलाओं को तो जेल भेजा गया है, वहीं पुरूष आरोपी अयान को आगे की पूछताछ के लिए कस्टडी रिमांड पर भेजा गया है. रिमांड के दौरान पुलिस अयान से घटनाक्रम, पार्टी में मौजूद लोगों और कथित वारदात की परिस्थितियों को लेकर पूछताछ कर सकती है.
पार्टी के बाद हुई वारदात
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, 22 वर्षीय युवती अपने सहकर्मियों के साथ पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार स्थित एक कैफे में देर रात पार्टी में शामिल हुई थी. आरोप है कि इसी पार्टी के बाद युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपियों की भूमिका और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है.
बाकी आरोपियों की तलाश जारी
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पार्टी में कौनकौन लोग मौजूद थे और कथित घटना किन परिस्थितियों में हुई.। पुलिस पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच में तीन अन्य लोगों की भूमिका सामने आई है. इन तीनों आरोपियों की तलाश में दबिश तेज कर दी गई है.