कातिल निकले दोनों महिलाओं के पति! गुमला डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, पुलिस को बताई थी झूठी कहानी​

कातिल निकले दोनों महिलाओं के पति! गुमला डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, पुलिस को बताई थी झूठी कहानी​

यूं तो पतिपत्नी का रिश्ता जीवन के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक होता है. लेकिन यदि इसी रिश्ते में मतभेद और तकरार बढ़ जाए तो फिर इसका परिणाम भी बेहद भयावह होता है. ऐसा ही एक खौफनाक मामला झारखंड के गुमला जिले में सामने आया है. यहां पतिपत्नी के बीच वैवाहिक संबंधों में लंबे समय से चली आ रही कड़वाहट के बाद दो सगे भाइयों ने अपनीअपनी पत्नियों की हत्या कर दी. फिर एंबुलेंस की मदद से दोनों महिलाओं के शवों को सिमडेगा जिले के वीरू जंगल में ले जाकर दफन कर दिया.

वारदात के बाद आरोपियों भाइयों ने पुलिस और स्थानीय लोगों को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी रच डाली. खुद ही अपने नाबालिक बच्चों के साथ गुमला थाने पहुंचकर अपनी पत्नियों के रहस्यमय ढंग से लापता होने की रिपोर्ट लिखा दी. मामला संदिग्ध जानकर पुलिस जांच में जुटी तो पहला संदेह आरोपी पतियों पर ही हुआ. इसके बाद पुलिस ने दोनों सगे भाइयों शिव शंकर साहू और नवीन साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

पूछताछ में टूटे आरोपी पति

शुरुआती पूछताछ में दोनों भाई पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन पुलिस ने थोड़ी सी सख्ती की तो इन्हें टूटने में भी देरी नहीं लगी. दोनों ने अपनी पत्नियों के हत्या कबूल करते हुए बताया कि लंबे समय से चल रहे विवाद की वजह से इस वारदात को अंजाम दिया है. इस विवाद में कई बार उनके बीच समझौता भी हुआ, लेकिन मामला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था. सोमवार को भी उनका पत्नियों के साथ विवाद हो गया. इसके बाद दोनों ने इन्हें हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का फैसला किया.

एंबुलेंस से ले गए दोनों शव

आरोपियों ने बताया कि पत्नियों की हत्या के बाद उनके शवों को एंबुलेंस में रखकर गुमला से सिमडेगा जिले के वीरू जंगल ले गए और गड्ढा खोदकर दफन कर दिया. फिर वापस लौटकर मंगलवार की सुबह पुलिस में उनकी गुमशुदगी दर्ज करा दी. वारदात का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दोनों शवों को बरामद कर लिया है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सिमडेगा में ही दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने उस एंबुलेंस को भी जब्त कर लिया है, जिससे शव ले जाए गए थे. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *