श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली हार के बाद बहाना बनाते नजर आए कप्तान तिलक वर्मा, इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार​

श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली हार के बाद बहाना बनाते नजर आए कप्तान तिलक वर्मा, इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार​

Tilak Varma: एशिया कप राइजिंग स्टार्स क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कल भारतीय टीम का सामना श्रीलंका की टीम से हुआ, जहां श्रीलंका की टीम ने भारत को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी और टीम इंडिया इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. अब श्रीलंका की टीम को बांग्लादेश या फिर पाकिस्तान के खिलाफ राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 का फाइनल खेलने वाली है.

भारत की शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान तिलक वर्मा ने इस हार के बारे में बात की है. भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने सेमीफाइनल में मिली हार के बाद क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

हार के बाद Tilak Varma ने बनाया नया बहाना

भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने पहले 10 ओवर में 95 रन बनाने और बोर्ड पर 318 का लक्ष्य रखने के बाद मिली हार पर खुलकर अपनी बात रखी.

तिलक वर्मा ने टीम इंडिया की हार पर कहा कि

“ईमानदारी से कहूं तो हमने सोचा था कि बोर्ड पर 320, 330 के आसपास का स्कोर एक अच्छा स्कोर होगा. लेकिन, आप जानते हैं, 20 ओवर के बाद विकेट थोड़ा धीमा हो गया था.”

तिलक वर्मा ने अपने बयान में आगे कहा कि

“शुरुआत में, पहले 20 ओवरों में गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आ रही थी. लेकिन उसके बाद यह थोड़ा धीमा हो गया. कुछ गेंदें ग्रिप कर रही थीं और नीची रह रही थीं. और फिर वहां हमने लगातार तीन विकेट गंवा दिए. हम आउट हो गए. उसके बाद तनुष और शाहबाज ने वापस आकर जिस तरह से खेल दिखाया, उससे बोर्ड पर 318 एक अच्छा स्कोर था.”

तिलक वर्मा ने गेंदबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा

318 का बचाव करते समय टीम की योजनाओं और पहले 15 ओवरों के महत्व पर तिलक वर्मा ने कहा कि

“हां, मैं अपने लड़कों से कह रहा था कि शुरुआत में पहले 15 ओवर बहुत महत्वपूर्ण होंगे. अगर हम उन्हें छह रन प्रति ओवर के आसपास रोक लेते हैं, तो यह हमारे लिए बहुत अच्छा होगा. बाद में विकेट थोड़ा धीमा हो जाता है. हमने यही योजना बनाई थी, लेकिन दुर्भाग्य से हम उस पर अमल नहीं कर पाए.”

तिलक वर्मा ने श्रीलंका के बल्लेबाजों की तारीफ़ करते हुए कहा कि

“हां, श्रेय उन्हें जाता है. दोनों ओपनर्स ने वाकई बहुत अच्छा खेला, लेकिन साथ ही, मैं अपने सभी गेंदबाजों को आजमा रहा था, पर यह हमारे लिए एक बुरा दिन था. मुझे कोई मदद नहीं मिल सकी. लेकिन ठीक है. एक बुरा दिन नहीं कहूंगा, बल्कि इसका श्रेय श्रीलंकाई बल्लेबाजों को जाता है.”

Tilak Varma ने कहा मजबूती से वापसी करेगी टीम इंडिया

तिलक वर्मा ने कहा कि इस हार के बावजूद टीम इंडिया का मनोबल नही टूटा है. भारतीय टीम आगे मजबूती से वापसी करेगी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। तिलक वर्मा ने पोस्ट मैच में कहा कि

“हां, यह वाकई सकारात्मक चीजें हैं. आप जानते हैं, ऐसे बहुत से युवा खिलाड़ी हैं, जो पहली बार खेल रहे हैं, खासकर शाहबाज और तनुष. तनुष ने खुद डेब्यू किया है और शाहबाज ने भी. आपने देखा है कि वह उपयोगी गेंदबाजी करते हैं और निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. यह वाकई सकारात्मक बात है. और तनुष भी, वह भी एक ऑलराउंडर के रूप में वापस आ रहे हैं. अगर आप एक बल्लेबाजी समूह के रूप में देखें, तो हमने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन मुझे लगता है कि गेंदबाजी में, हम ड्रेसिंग रूम में जाएंगे या घर वापस जाएंगे और चीजों पर आत्ममंथन करेंगे, और हम और अधिक मजबूत होकर वापसी करेंगे.”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *