UP T20 League 2026 Auction: कर्ण शर्मा बने सबसे महंगे खिलाड़ी, ₹23 लाख में कानपुर सुपर स्टार ने खरीदा; शुभम गौतम पर भी लगी बड़ी बोली

UP T20 League 2026 Auction: कर्ण शर्मा बने सबसे महंगे खिलाड़ी, ₹23 लाख में कानपुर सुपर स्टार ने खरीदा; शुभम गौतम पर भी लगी बड़ी बोली
UP T20 League 2026 Auction: कर्ण शर्मा बने सबसे महंगे खिलाड़ी, ₹23 लाख में कानपुर सुपर स्टार ने खरीदा; शुभम गौतम पर भी लगी बड़ी बोली

आगरा UP T20 लीग 2026 के चौथे सीजन के लिए आगरा में मिनी ऑक्शन आयोजित किया गया। यहां पर खिलाड़ियों के नाम जमकर बोली लगी। इन बोलियों में एक नाक काफी चर्चा में रहा अनुभवी स्पिनर कर्ण शर्मा का। कर्ण शर्मा पर सबसे महंगी बोली लगी, जिन्हें कानपुर सुपर स्टार ने 23 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

वहीं, बुलंदशहर के युवा तेज गेंदबाज शुभम गौतम दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। यूपी स्पीड हंट के जरिए पहचान बनाने वाले शुभम को नोएडा सुपर किंग्स ने 21.50 लाख रुपये में खरीदा।

मेरठ के शिवम चौधरी तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी

मिनी ऑक्शन में मेरठ के बल्लेबाज शिवम चौधरी को गोरखपुर लायंस ने 21 लाख रुपये में खरीदा। वह नीलामी के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने।

नीलामी सूची में कुल 287 खिलाड़ियों को शामिल किया गया था, जबकि 45 रिक्त स्लॉट के लिए फ्रेंचाइजियों ने अब तक 20 खिलाड़ियों को खरीदा है।

14 अगस्त से शुरू होगा चौथा सीजन

UP T20 लीग का चौथा सीजन 14 अगस्त से शुरू होगा। प्रतियोगिता के मुकाबले कानपुर और लखनऊ में खेले जाएंगे।

मिनी ऑक्शन का संचालन अभिनेता अंगद बेदी ने किया। कार्यक्रम में BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, UP T20 लीग के चेयरमैन डॉ. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। संजय कपूर, UPCA सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन शुक्ला, CEO अंकित चटर्जी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा में बिके खिलाड़ी

मिनी ऑक्शन में कई खिलाड़ियों को उनके बेस प्राइस से कई गुना अधिक कीमत मिली।

  • मोहम्मद शारिम ₹17.50 लाख
  • शिवा सिंह ₹17.50 लाख
  • समीर चौधरी ₹11.75 लाख
  • शोएब सिद्दीकी ₹11.25 लाख

स्पिनर और तेज गेंदबाजों पर सबसे ज्यादा भरोसा

नीलामी में फ्रेंचाइजियों ने अनुभवी स्पिनरों और युवा तेज गेंदबाजों पर सबसे ज्यादा दांव लगाया।

टीम इंडिया और आईपीएल में खेल चुके कर्ण शर्मा पर सबसे लंबी बोली चली। उनका बेस प्राइस ₹5 लाख था, लेकिन अंत में कानपुर सुपर स्टार ने उन्हें ₹23 लाख में खरीद लिया।

वहीं, स्पीड हंट से सामने आए शुभम गौतम ने भी अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ी रकम हासिल की।

अब तक किस टीम ने कितने खिलाड़ी खरीदे?

देर रात तक हुई नीलामी में—

  • कानपुर सुपर स्टार 6 खिलाड़ी
  • नोएडा सुपर किंग्स 5 खिलाड़ी
  • काशी रुद्रास 3 खिलाड़ी
  • लखनऊ फॉल्कंस 3 खिलाड़ी
  • गोरखपुर लायंस 1 खिलाड़ी

कुल मिलाकर 45 स्लॉट में से 20 खिलाड़ियों की खरीदारी पूरी हो चुकी थी।

टॉप10 सबसे महंगे खिलाड़ी

खिलाड़ी कीमत टीम
कर्ण शर्मा ₹23 लाख कानपुर सुपर स्टार
शुभम गौतम ₹21.50 लाख नोएडा सुपर किंग्स
शिवम चौधरी ₹21 लाख गोरखपुर लायंस
मोहम्मद शारिम ₹17.50 लाख काशी रुद्रास
शिवा सिंह ₹17.50 लाख नोएडा सुपर किंग्स
समीर चौधरी ₹11.75 लाख लखनऊ फॉल्कंस
शोएब सिद्दीकी ₹11.25 लाख नोएडा सुपर किंग्स
यशोवर्द्धन सिंह ₹6.60 लाख कानपुर सुपर स्टार
विजय यादव ₹5.20 लाख काशी रुद्रास
अंचित यादव ₹5 लाख नोएडा सुपर किंग्स

आगरा के खिलाड़ियों को नहीं मिला ज्यादा मौका

नीलामी के अंतिम चरण में आगरा के 10 खिलाड़ियों के नाम आए, लेकिन केवल दो खिलाड़ियों को खरीदार मिले।

  • दीपक राजपूत ₹3.60 लाख
  • राहुल शर्मा ₹5 लाख

आगरा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोसन ने उम्मीद जताई कि अगले सीजन में आगरा के और अधिक खिलाड़ियों का चयन होगा।

नीलामी की शुरुआत विवाद के साथ

मिनी ऑक्शन की शुरुआत के दौरान एक पर्ची को लेकर विवाद भी सामने आया। सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि निकली हुई पर्ची पर नलिन मिश्रा का नाम था, जिन्हें पहले ही हितों के टकराव के मामले में सूची से हटाया जा चुका था।

हालांकि, UPCA अधिकारियों ने इस दावे से इनकार करते हुए कहा कि नलिन मिश्रा का नाम पहले ही सूची से हटाया जा चुका था और निकली हुई पर्ची उनकी नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *