Rampur News : बीच सड़क से कई सौ साल पुराना बेरम शाह का मजार हटाया

Rampur News : बीच सड़क से कई सौ साल पुराना बेरम शाह का मजार हटाया
Rampur News : बीच सड़क से कई सौ साल पुराना बेरम शाह का मजार हटाया

रामपुर, अमृत विचार। अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौदजौहर रोड पर आंगा गांव के सामने बीच सड़क पर स्थापित कई सौ साल पुराने बेरम शाह मियां के मजार को हटा दिया गया। भारी पुलिस फोर्स के कारण लोक निर्माण विभाग ने देर रात कार्रवाई करते हुए वहां से मजार को हटा दिया।

यह मजार सड़क के बीचोंबीच स्थित होने के कारण लंबे समय से यातायात में बाधा बन रही थी और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। स्थानीय बुजुर्गों और क्षेत्रीय लोगों के अनुसार बेरम शाह मियां का यह मजार काफी पुराना और लोगों की आस्था का केंद्र था। बताया जाता है कि कई सौ साल पहले बेरम शाह मियां इसी स्थान पर विश्राम किया करते थे, जिसके बाद उनकी स्मृति में यहां मजार स्थापित की गई थी। तब से क्षेत्र के लोग यहां आकर मन्नतें मांगते और श्रद्धा व्यक्त करते रहे हैं। प्रशासन ने सड़क के बीच स्थित मजार को यातायात में बाधा और जन सुरक्षा को देखते हुए हटाने का निर्णय लिया। देर रात भारी पुलिस बल की निगरानी में पीडब्ल्यूडी की टीम ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति की सूचना नहीं मिली। सुबह जब स्थानीय लोगों ने मजार को वहां से हटे हुए देखा तो क्षेत्र में इसकी चर्चा तेजी से फैल गई और दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *