शादी तो कर ली, अब खड़ी गई मुसीबत… तीन बहनों की एक दूल्हे संग शादी में कहां फंसा पेंच?

शादी तो कर ली, अब खड़ी गई मुसीबत… तीन बहनों की एक दूल्हे संग शादी में कहां फंसा पेंच?

Amroha Crime News: उत्तर प्रदेश का अमरोहा जिला इन दिनों एक शादी के कारण खूब चर्चा में है. यहां तीन इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर बहनों ने अपने ही कैमरामैन से शादी करके खलबली मचा दी है. लेकिन शादी का ये मामला अब प्रशासनिक और कानूनी जांच के घेरे में आ गया है. सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बने इस विवाह में सबसे छोटी बहन के नाबालिग होने की चर्चाओं के बीच बाल कल्याण समिति , अमरोहा ने मामले का संज्ञान लिया है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। समिति ने हसनपुर थाना पुलिस को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर पूरे मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट पेश करने के सख्त निर्देश दिए हैं.

शादी तो कर ली, अब खड़ी गई मुसीबत… तीन बहनों की एक दूल्हे संग शादी में कहां फंसा पेंच?

सीडब्ल्यूसी अमरोहा को सूचना मिली थी कि हसनपुर के गांव धोरिया निवासी तीन बहनों में से एक बहन छवि उर्फ संतोष संभवत नाबालिग है. समिति ने पुलिस को पत्र भेजकर कहा है कि यदि यह तथ्य सही पाया जाता है, तो यह मामला किशोर न्याय अधिनियम, 2015 तथा बाल विवाह से जुड़े अन्य कानूनों का सीधा उल्लंघन होगा. इसी आधार पर पुलिस से तीन कार्य दिवस में रिपोर्ट मांगी गई है.

‘कम हाइट का मतलब नाबालिग होना नहीं’ बहनों ने दी सफाई

शादी के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में तीनों बहनों और उनके पति ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कई दावे किए हैं. बड़ी बहन अलका ने बताया कि उनके पिता ने बड़ी बहन के लिए सरकारी नौकरी वाले लड़के का रिश्ता तय किया था, लेकिन तीनों बहनें एकदूसरे से अलग नहीं होना चाहती थीं. उन्होंने काफी कोशिश की कि किसी एक ही परिवार में तीन भाई मिल जाएं, पर ऐसा संभव नहीं हो सका.

बहनों ने अंतत अपने कैमरामैन विकास से शादी करने का फैसला किया. उन्होंने व्यूज के लिए शादी करने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके इंस्टाग्राम पेज पर पहले से ही लाखों फॉलोअर्स और मिलियंस में व्यूज हैं.

उम्र के दावों को किया खारिज

सबसे छोटी बहन संतोष के नाबालिग होने के दावों पर बड़ी बहन अलका ने कहा कि उनकी बहन पिछले साल ही 18 वर्ष की हो चुकी है. कम हाइट या मासूम चेहरे का मतलब नाबालिग होना नहीं होता; सरकार चाहे तो उसका मेडिकल टेस्ट करा सकती है.

पति विकास बोला इन्हें साथ रखने का जरिया बना हूं

तीनों बहनों के पति विकास ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह चाहता तो किसी एक बहन से शादी कर सकता था. लेकिन तीनों बहनें एकदूसरे से बिछड़ना नहीं चाहती थीं, इसलिए वह उन्हें एक साथ सुरक्षित और खुश रखने का केवल एक जरिया बना है. फिलहाल, इस अनोखी शादी को लेकर पूरे प्रदेश में तरहतरह की चर्चाएं जारी हैं. अब सभी की निगाहें हसनपुर पुलिस की जांच रिपोर्ट और नाबालिग होने के दावों की सच्चाई पर टिकी हुई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *