LDA उपाध्यक्ष का एक्शन : विकास कार्यों में लापरवाही पर ठेकेदारों पर लगाया 12.50 लाख का जुर्माना

LDA उपाध्यक्ष का एक्शन : विकास कार्यों में लापरवाही पर ठेकेदारों पर लगाया 12.50 लाख का जुर्माना
LDA उपाध्यक्ष का एक्शन : विकास कार्यों में लापरवाही पर ठेकेदारों पर लगाया 12.50 लाख का जुर्माना

लखनऊ, अमृत विचार : अनंत नगर योजना में विकास कार्यों की खराब प्रगति पर एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नाराजगी जाई। लापरवाही पर दो ठेकेदारों पर 12.50 लाख रुपये जुर्माना लगाया। सुधार न लाने पर ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी।

उपाध्यक्ष ने योजना में किये जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करके समीक्षा की। पाया कि सेक्टर1, पॉकेटई में 9, 12, 18 एवं 24 मीटर चौड़ी सड़कों का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं कराया गया है, जबकि कार्यदायी संस्था मेसर्स डीपी इन्फ्रास्ट्रक्चर को कार्यादेश जारी किया जा चुका है। इस पर उपाध्यक्ष ने संस्था पर 5 लाख रुपये जुर्माना लगाने के आदेश दिये। इसी तरह सेक्टर1 एवं 4 में 45 मीटर चौड़ी सड़क, ट्रेंच, सीवरेज एवं ड्रेन निर्माण कार्य की धीमी प्रगति मिलने पर नाराजगी जताई।

संबंधित कार्यदायी संस्था मेसर्स राजलक्ष्मी इंटरप्राइजेज पर 7.50 लाख रुपये का जुर्माना रोपित किया। कहा कि योजना के सभी सेक्टरों में निर्माण कार्यों में तेजी लायी जाए। बरसात के दृष्टिगत मिट्टी भराई एवं लेवलिंग आदि के कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराये जाएं। मुख्य अभियंता को प्रत्येक सप्ताह योजना का निरीक्षण करके प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *