UP Husband Murder : जौनपुर में पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, सुबह गोबर से की लिपाई; गले के एक निशान ने खोला पूरा राज

UP Husband Murder : जौनपुर में पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, सुबह गोबर से की लिपाई; गले के एक निशान ने खोला पूरा राज

UP Husband Murder: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद उसने घर की लिपाईपुताई कर सबूत मिटाने की कोशिश की, लेकिन मृतक के गले पर मिले एक निशान ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

UP Husband Murder : जौनपुर में पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, सुबह गोबर से की लिपाई; गले के एक निशान ने खोला पूरा राज

रात में हत्या, सुबह सामान्य दिखने की कोशिश

पुलिस के मुताबिक, घटना कोतवाली क्षेत्र के भलुआही वार्ड नंबर8 की है। आरोप है कि शुक्रवार देर रात वंदना ने अपने कथित प्रेमी राजेश कुमार के साथ मिलकर पति संदीप गौतम की गमछे से गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद सुबह उसने घर के आंगन में गोबर से लिपाई की, ताकि घटनास्थल सामान्य दिखाई दे और किसी को हत्या का शक न हो।

अंतिम संस्कार से पहले खुल गया राज

सुबह वंदना ने ससुर को बताया कि संदीप काफी देर से नहीं उठ रहे हैं। परिजन इसे सामान्य मौत मानकर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी दौरान पड़ोस की कुछ महिलाओं की नजर संदीप के गले पर पड़े निशानों पर गई। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात देखकर हत्या की आशंका जताई और जांच शुरू कर दी।

पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी की तलाश जारी

मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी वंदना और उसके कथित प्रेमी राजेश कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमी की तलाश जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दो सप्ताह से घर में रह रहा था आरोपी

पुलिस के अनुसार, राजेश कुमार मृतक परिवार का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। आरोप है कि उसका वंदना से लंबे समय से संपर्क था और वह पिछले करीब दो सप्ताह से संदीप के घर पर ही रह रहा था।

ये भी पढ़ें:

वारदात से पहले हुआ था विवाद

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना वाली रात संदीप और उसकी पत्नी के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद संदीप ने शराब और मीट लाकर घर में खाना बनाया। देर रात तक घर से झगड़े की आवाजें आती रहीं और उसके बाद सब कुछ शांत हो गया। अगले दिन संदीप मृत मिला।

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

इस घटना ने दो छोटे बच्चों की जिंदगी भी बदल दी। संदीप की चार साल की बेटी और दो साल का बेटा अब पिता के साये से वंचित हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच जारी है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *