
हरदोई, अमृत विचार : रेल यात्रियों की सुरक्षा और रेल पथ की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में मुरादाबादबरेली रेलखंड पर व्यापक पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत और टेम्पिंग का कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य के चलते 16 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक कुल 20 ट्रैफिक ब्लॉक लिए जा रहे हैं। इन ब्लॉकों के कारण कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग और संचालन समय में अस्थायी बदलाव किया गया है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार अनुरक्षण कार्य नगरिया सादात, शहजाद नगर, धमोरा, मुण्डापांडे, रामपुर जंक्शन, क्लटरबकगंज, भिटौरा, परसा खेड़ा, दूगनपुर और मिलक स्टेशनों के बीच चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।
इस दौरान ट्रैक की मजबूती बढ़ाने और भविष्य में सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक मशीनों से कार्य किया जा रहा है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। रेल प्रशासन ने बताया कि ट्रैफिक ब्लॉक की योजना इस प्रकार तैयार की गई है कि आवश्यक मालगाड़ियों, विशेष रूप से कोयला और खाद्यान्न से जुड़ी रेकों का संचालन अधिक प्रभावित न हो।
इसके बावजूद कुछ यात्री ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन और कुछ के संचालन में विलंब रहेगा।निर्धारित तिथियों में गाड़ी संख्या 15910 लालगढ़डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को मुरादाबादचंदौसीबरेली कैंट मार्ग से चलाया जाएगा। इस दौरान रामपुर जंक्शन का ठहराव नहीं होगा, जबकि बरेली जंक्शन के स्थान पर बरेली कैंट स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।
राज्यरानी एक्सप्रेस अभी परिवर्तित मार्ग से होगी संचालित
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवीकोलकाता एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। इस ट्रेन का रामपुर जंक्शन, मिलक और क्लटरबकगंज स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त रहेगा तथा बरेली कैंट में अतिरिक्त ठहराव मिलेगा। वहीं 29 जुलाई को 15652 जम्मूतवीगुवाहाटी एक्सप्रेस और 17, 20, 22, 24, 30 जुलाई तथा 1, 5 और 7 अगस्त को 22454 मेरठ सिटीलखनऊ एक्सप्रेस भी बदले हुए मार्ग से संचालित की जाएगी।इसके अलावा 12204 अमृतसरसहरसा एक्सप्रेस को 22 जुलाई, 1 अगस्त और 5 अगस्त को लगभग 30 मिनट तथा 26 जुलाई को करीब 90 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
वहीं 15128 नई दिल्लीबनारस एक्सप्रेस 26 जुलाई को लगभग 30 मिनट विलंब से संचालित होगी।रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति, समय और मार्ग की जानकारी रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा या एनटीईएस से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।