देश की 5 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारें, 1 लीटर पेट्रोल में 28 Km से भी ज्यादा चलेंगी

देश की 5 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारें, 1 लीटर पेट्रोल में 28 Km से भी ज्यादा चलेंगी

भारत में कार खरीदते समय ज्यादातर लोग सबसे पहले उसके माइलेज पर ध्यान देते हैं. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अच्छी माइलेज वाली कारें लंबे समय में काफी बचत कराती हैं. अगर आप भी ऐसी कार खरीदना चाहते हैं जो कम ईंधन में ज्यादा दूरी तय करे, तो यहां जानिए देश की पांच ऐसी कारों के बारे में जो शानदार माइलेज के साथ आती हैं.

देश की 5 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारें, 1 लीटर पेट्रोल में 28 Km से भी ज्यादा चलेंगी

Maruti Suzuki Grand Vitara Hybrid

इस समय सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली एसयूवी में शामिल है. कंपनी के मुताबिक, इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल 28.65 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकता है. इसमें आधुनिक फीचर्स, आरामदायक केबिन और दमदार परफॉर्मेंस का भी फायदा मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत 10.50 लाख रुपये है, जबकि हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत 16.38 लाख रुपये से शुरू होती है.

Toyota Urban Cruiser Hyryder

की यह एसयूवी भी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक के साथ आती है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसका दावा किया गया माइलेज 27.97 किमी प्रति लीटर है. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है. साथ ही इसमें प्रीमियम इंटीरियर, सनरूफ और कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं. इसकी शुरुआती कीमत 11.31 लाख रुपये है.

Honda City Hybrid

अगर आप सेडान पसंद करते हैं तो Honda City Hybrid एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह कार लगभग 27.26 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है. इसका हाइब्रिड सिस्टम जरूरत के अनुसार इंजन और बैटरी के बीच अपने आप बदलाव करता है, जिससे ईंधन की बचत होती है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 19.04 लाख रुपये है.

Maruti Suzuki Celerio

कम बजट में ज्यादा माइलेज चाहने वालों के लिए Maruti Celerio एक शानदार ऑप्शन है. इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन करीब 26 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है. यह शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए अच्छी कार मानी जाती है. इसकी शुरुआती कीमत केवल 4.99 लाख रुपये है.

New Maruti Suzuki Swift

नई स्विफ्ट में कंपनी का नया 1.2 लीटर Zसीरीज इंजन दिया गया है, जो लगभग 25.75 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने का दावा करता है. इसके साथ आकर्षक डिजाइन, 9इंच टचस्क्रीन, 6 एयरबैग और कई नए फीचर्स भी मिलते हैं. इसकी शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपये है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *