Pregnancy Fitness: प्रेग्नेंसी में सामंथा रुथ प्रभु करती है TRX वर्कआउट, होने वाली मांओं के लिए कितना सुरक्षित

Pregnancy Fitness: प्रेग्नेंसी में सामंथा रुथ प्रभु करती है TRX वर्कआउट, होने वाली मांओं के लिए कितना सुरक्षित

TRX Workout During Pregnancy: अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने हाल ही में अपनी फिटनेस रूटीन की एक झलक साझा की। हालांकि वो प्रेग्नेंट है, इसलिए उनकी फिटनेस रूटीन थोड़ी अलग है। समांथा ने अपने फिटनेस में TRX का जिक्र किया, जिसकी मदद से वो वर्कआउट करती हैं।

Pregnancy Fitness: प्रेग्नेंसी में सामंथा रुथ प्रभु करती है TRX वर्कआउट, होने वाली मांओं के लिए कितना सुरक्षित

इसके बाद से कई लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या गर्भावस्था के दौरान इस तरह की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सुरक्षित होती है? ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। फिटनेस एक्सपर्ट्स का कहना है कि एक्सपर्ट की देखभाल और डॉक्टर की सलाह से की गई एक्सरसाइज गर्भावस्था के दौरान भी सेफ है, लेकिन किसी अन्य को किसी और को देखकर इसे फॉलो नहीं करना चाहिए, क्यों कि हर महिला की स्थिति अलग होती है।

क्या है TRX वर्कआउट?

TRX एक सस्पेंशन ट्रेनिंग तकनीक है, जिसमें स्ट्रैप्स की मदद से शरीर के वजन का उपयोग कर एक्सरसाइज की जाती है। इससे पीठ, कंधे, बाजू, कोर और बॉडी स्टेबिलिटी पर काम होता है। समांथा अपने वर्कआउट में TRX हाई रो करते हुए दिखाई दीं, जो अपर बॉडी को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज मानी जाती है।

क्या प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज करना सुरक्षित है?

फिटनेस एक्सपर्ट और डाइटिशियन के अनुसार, गर्भावस्था का मतलब हमेशा पूरी तरह आराम करना नहीं होता। यदि प्रेग्नेंसी सामान्य है और डॉक्टर की सलाह के बाद सुरक्षित तरीके से की गई फिजिकल एक्टिविटी मां और शिशु दोनों के लिए लाभदायक हो सकती है।

प्रेग्नेंसी में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के फायदे

गर्भावस्था के दौरान शरीर में कई बदलाव होते हैं। पेट का आकार बढ़ने से शरीर का संतुलन बदलता है और कमर तथा पेल्विक फ्लोर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ऐसे में नियंत्रित और सुरक्षित स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जरूरी होता है।

समांथा प्रभु

प्रेग्नेंसी के एक्सरसाइज के फायदे

  • पीठ, कंधे और पैरों की मांसपेशियां मजबूत हो सकती हैं।
  • पॉश्चर बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
  • स्टैमिना और संतुलन में सुधार हो सकता है।
  • गर्भावस्था के दौरान होने वाली कुछ सामान्य असहजता कम हो सकती है।
  • शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है।

किन बातों का रखें ध्यान?

का उद्देश्य वजन घटाना नहीं, बल्कि शरीर को सक्रिय और मजबूत बनाए रखना होता है। किसी भी एक्सरसाइज से पहले इन बातों का ध्यान रखें

  • डॉक्टर या प्रशिक्षित फिटनेस एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
  • शरीर पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें।
  • पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें।
  • प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, फोलेट, विटामिन D और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार लें।
  • पर्याप्त आराम और रिकवरी भी उतनी ही जरूरी है।

किन एक्सरसाइज को माना जाता है सुरक्षित?

एक्सपर्ट की सलाह में प्रेग्नेंसी के दौरान हल्की वॉक, प्रीनेटल योग, ब्रीदिंग एक्सरसाइज, हल्की और नियंत्रित रेजिस्टेंस मूवमेंट्स किए जा सकते हैं। हालांकि हर महिला की गर्भावस्था अलग होती है, इसलिए किसी दूसरे की फिटनेस रूटीन को बिना विशेषज्ञ की सलाह के अपनाना सही नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *