हापुड़ के अस्पताल में लगी भीषण आग, इमरजेंसी वार्डों में पहुंचा धुआं… ICU में फंसे मरीजों को कैसे बचाया गया?

हापुड़ के अस्पताल में लगी भीषण आग, इमरजेंसी वार्डों में पहुंचा धुआं… ICU में फंसे मरीजों को कैसे बचाया गया?

Hapur Hospital Fire: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गढ़ रोड स्थित देवनंदिनी अस्पताल में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच चीखपुकार मच गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत और बचाव अभियान शुरू किया. समय रहते सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

हापुड़ के अस्पताल में लगी भीषण आग, इमरजेंसी वार्डों में पहुंचा धुआं… ICU में फंसे मरीजों को कैसे बचाया गया?

अस्पताल में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी. आग के साथ उठे धुएं ने तेजी से अस्पताल की ऊपरी मंजिलों और आईसीयू तक पहुंचकर हालात गंभीर बना दिए. धुएं के कारण मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिससे अस्पताल प्रशासन ने तुरंत मरीजों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी.

ICU और ऑपरेशन के मरीजों को सुरक्षित निकाला गया

अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों, आईसीयू में इलाज करा रहे लोगों, नवजात शिशुओं और हाल ही में ऑपरेशन कराने वाली महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर बाहर निकाला गया. धुएं के कारण अस्पताल के भीतर दृश्यता बेहद कम हो गई थी, जिससे राहत कार्य में काफी मुश्किलें आईं. इसके बावजूद अस्पताल स्टाफ, पुलिस और फायर कर्मियों ने मिलकर सभी मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आग रविवारसोमवार दरमियानी रात लगी.

अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजन देवेंद्र सिंह ने बताया कि एक दिन पहले उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था. नवजात आईसीयू में भर्ती था. जैसे ही उन्होंने अस्पताल में धुआं देखा, वह बिना देर किए अंदर दौड़ पड़े. उन्होंने पहले आईसीयू से अपने नवजात बेटे को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके बाद वह अपनी पत्नी के कमरे में पहुंचे और ऑपरेशन के बाद चलने में असमर्थ पत्नी को व्हीलचेयर पर बैठाकर सीढ़ियों के रास्ते नीचे लेकर आए. उन्होंने बताया कि पूरे अस्पताल में धुआं भर चुका था और कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था.

फायर ब्रिगेड और पुलिस ने संभाला मोर्चा

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई. दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के साथसाथ अस्पताल में फंसे मरीजों और उनके परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाला. घने धुएं के बीच राहत अभियान चलाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया.

आग के कारणों की जांच जारी

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग पर काबू पा लिया गया है और प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा. अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन उपकरणों की भी जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *