इलेक्ट्रिक के बाद अब Hybrid पर Tata का फोकस, जल्द लॉन्च होंगी 3 दमदार SUV, Grand Vitara से होगी टक्कर

इलेक्ट्रिक के बाद अब Hybrid पर Tata का फोकस, जल्द लॉन्च होंगी 3 दमदार SUV, Grand Vitara से होगी टक्कर

भारतीय बाजार में तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों और हाइब्रिड की ड़िमांड बढ़ते जा रही है. जिसको देखते हुए देश में सबसे ज्यागा गाड़ियों की सेल करने वाली कंपनी टाटा मोटर्स भी अब हाइब्रिड कार लेकर आने वाली है. कंपनी आने वाले समय में 3 नई हाइब्रिड कारों पर काम कर रही है, जिन्हें भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है. आइए जानते हैं इन अपकमिंग हाइब्रिड कारों के बारे में.

इलेक्ट्रिक के बाद अब Hybrid पर Tata का फोकस, जल्द लॉन्च होंगी 3 दमदार SUV, Grand Vitara से होगी टक्कर

टाटा सिएरा हाइब्रिड

कंपनी की पहली एसयूवी बनने जा रही है जिसमें एक दमदार हाइब्रिड इंजन होगा. यह एसयूवी अपने ICE और इलेक्ट्रिक दोनों रूपों में पहले ही मार्केट में काफी लोकप्रिय हो चुकी है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। अब टाटा ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि वह चार मीटर से ज्यादा लंबी अपनी एसयूवी के लिए हाइब्रिड तकनीक पर काम कर रही है.सिएरा में फिलहाल टाटा का नया 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगा है. टाटा लगभग 2027 के अंत या 2028 की शुरुआत में सिएरा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड लॉन्च करेगी. इसकी कीमत लगभग 15 से 20 लाख रुपये हो सकती है.

टाटा हैरियर हाइब्रिड

एक और एसयूवी है जिसमें आने वाले साल में दमदार हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद है. टाटा मोटर्स ने हाल ही में हैरियर के साथ नया 1.5 लीटर हाइपेरियन टर्बोपेट्रोल इंजन पेश किया है. यह लंबे समय से चल रहे डीजल इंजन का एक ऑप्शन प्रोवाइड करती है. अब हाइब्रिड वर्जन में टर्बोचार्ज्ड यूनिट के बजाय नैचुरली एस्पिरेटेड एटकिंसनसाइकिल पेट्रोल इंजन मिल सकता है.

टाटा सफारी हाइब्रिड

टाटा सफारी भी हाइब्रिड वर्जन में आने वाली है. उम्मीद है कि इसमें भी हैरियर जैसी ही हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल होगा, क्योंकि दोनों एसयूवी के अधिकांश मैकेनिकल कंपोनेंट एक जैसे हैं. टाटा लगभग सफारी में भी हैरियर जैसा ही मजबूत हाइब्रिड सेटअप पेश करेगी.

फिलहाल, सफारी टाटा के नए 1.5लीटर हाइपेरियन टर्बोपेट्रोल इंजन और 2.0लीटर क्रायोटेक डीजल इंजन के साथ आती है. हालांकि, हाइब्रिड वर्जन में एटकिंसनसाइकिल इंजन का इस्तेमाल होने की उम्मीद है.लॉन्च होने के बाद, टाटा सफारी हाइब्रिड सीधे महिंद्रा XUV 7XO हाइब्रिड जैसी आगामी हाइब्रिड एसयूवी को टक्कर देगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *