UPSSSC Recruitment 2026: यूपी फॉरेंसिक लैब में निकली बंपर नौकरियां, 1.12 लाख तक मिलेगी सैलरी; आज से आवेदन शुरू

UPSSSC Recruitment 2026: यूपी फॉरेंसिक लैब में निकली बंपर नौकरियां, 1.12 लाख तक मिलेगी सैलरी; आज से आवेदन शुरू
UPSSSC Recruitment 2026: यूपी फॉरेंसिक लैब में निकली बंपर नौकरियां, 1.12 लाख तक मिलेगी सैलरी; आज से आवेदन शुरू

लखनऊ उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, उत्तर प्रदेश में वैज्ञानिक सहायक और लैब असिस्टेंट के कुल 208 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 27 जुलाई 2026 से 17 अगस्त 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती PET2025 के आधार पर आयोजित की जाएगी। आवेदन केवल वही उम्मीदवार कर सकेंगे जिन्होंने PET2025 परीक्षा में हिस्सा लिया हो और जिनका नॉर्मलाइज्ड स्कोर शून्य या उससे अधिक हो।

जानें जरूरी डेट
कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 27 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026
आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026
इन पदों पर होंगी भर्तियां और इतनी मिलेगी सैलरी
पद रिक्तियां वेतन स्तर वेतनमान
वैज्ञानिक सहायक 134 लेवल6 ₹35,400 ₹1,12,400
वैज्ञानिक सहायक 13 लेवल6 ₹35,400 ₹1,12,400
लैब असिस्टेंट 56 लेवल4 ₹25,500 ₹81,100
लैब असिस्टेंट 5 लेवल4 ₹25,500 ₹81,100
कुल 208
कौन कर सकता है आवेदन?

भर्ती में आवेदन के लिए PET2025 में शामिल होना अनिवार्य है।

लैब असिस्टेंट पद के लिए संबंधित विषय में स्नातक डिग्री आवश्यक है।

वैज्ञानिक सहायक पद के लिए संबंधित विषय में स्नातक या समकक्ष योग्यता अनिवार्य है। इनमें प्रमुख विषय शामिल हैं—

  • जीव विज्ञान
  • फॉरेंसिक बायोलॉजी
  • भौतिकी
  • फॉरेंसिक फिजिक्स
  • रसायन विज्ञान
  • फॉरेंसिक केमिस्ट्री
  • कंप्यूटर साइंस
  • सूचना प्रौद्योगिकी
इन उम्मीदवारों को मिलेगी वरीयता

आयोग के अनुसार निम्न अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी—

  • कम से कम दो वर्ष टेरिटोरियल आर्मी में सेवा देने वाले उम्मीदवार
  • NCC का ‘B’ प्रमाणपत्र धारक
  • वैज्ञानिक सहायक पद के लिए संबंधित विषय में एमएससी या कंप्यूटर साइंस में उच्च योग्यता रखने वाले उम्मीदवार
आयु सीमा

आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

यहां देखें PDF

कैसे होगा चयन?

भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी—

  1. PET2025 स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग
  2. मुख्य लिखित परीक्षा

आयोग प्रत्येक श्रेणी में विज्ञापित पदों के लगभग 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट करेगा। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।

एप्लीकेशन फीस

सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस 25 निर्धारित किया गया है। मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले अलग परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।

जरूरी गाइडलाइन
  • आरक्षण का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगा।
  • अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को सामान्य वर्ग माना जाएगा।
  • EWS प्रमाणपत्र वित्तीय वर्ष 202627 के अनुसार मान्य होना चाहिए।
  • आवेदन में संशोधन 24 अगस्त 2026 तक किया जा सकेगा।
ऐसे करें अप्लाई
  • UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • PET2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें।
  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
  • सभी विवरणों का सत्यापन करें।
  • ₹25 ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क जमा करें।
  • आवेदन सबमिट कर उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *