लखनऊ : बंद मिली समितियां, निजी दुकानदार भागे

लखनऊ : बंद मिली समितियां, निजी दुकानदार भागे
लखनऊ : बंद मिली समितियां, निजी दुकानदार भागे

लखनऊ, अमृत विचार : कृषि विभाग ने उर्वरक बिक्री और उपलब्धता जांचने के लिए छापेमारी की तो मोहनलालगंज में दो सहकारी समितियां बंद मिली। जबकि दो निजी विक्रेता सूचना पाकर दुकानें बंद करके भाग गए। जिन्हें नोटिस जारी किया गया। टीम ने चार उर्वरकों के नमूने लेकर दो विक्रेताओं की बिक्री रोक दी। दो को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने रविवार को मोहनलालगंज क्षेत्र में सहकारी व निजी 10 उर्वरक दुकानों पर जांच की। मैसर्स रईस अहमद ट्रेडर्स सिसेंडी से गड़बड़ी की आशंका पर मोनो जिंक का नमूना लिया। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति भौदरी सिसेंडी और बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति भौदरी गौतमखेड़ा बंद मिली। इसके अतिरिक्त मैसर्स अतीक अहमद खाद स्टोर सिसेंडी के गोदाम से दो उर्वरक के नमूने लिए।

साथ ही स्टाक का बिल, चालान, उपलब्धता व बिक्री भंडार के रिकार्ड न होने पर बिक्री प्रतिबंधित कर दी। मैसर्स रामा कन्सट्रशन भीलमपुर व मैसर्स बिक्की खाद भंडार निगोहा जानकारी होने पर दुकान बंद कर भाग गए। दोनों विक्रेताओं की बिक्री प्रतिबंधित करते हुए नोटिस जारी किया। वहीं, मैसर्स जायसवाल बर्तन एवं खाद स्टोर गोदाम से उर्वरक का एक नमूना लिया गया। भंडारण की मात्रा, बिक्री के बिल, चालान आदि न होने पर बिक्री रोक दी गई।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *