
रामपुर, अमृत विचार। नगर पालिका रामपुर की लापरवाही से सोमवार की अपराह्न करीब 2:30 बजे बारिश के बीच नाले में सात वर्षीय बालक के डूब गया। बालक के डूबने से उसके घर में कोहराम मच गया है। बारिश के दौरान खेलते हुए दो बच्चे नाले में गिर गए लोगों ने एक बच्चे को तो बचा लिया लेकिन, दूसरा बच्चा नाले की तेज धार में बह गया। मौके पर नगर पालिका परिषद की टीम अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में पहुंच गई। इसके अलावा पुलिस अधिकारी, एडीएम प्रशासन, एसडीएम सदर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
नाले में बच्चे के डूबने की खबर जिसने भी सुनी मौके की तरफ दौड़ पड़ा। वार्ड नंबर 36 के मोहल्ला सतूने संग नई बस्ती निवासी शन्नू मिस्त्री का सात वर्षीय बेटा अब्दुल रहमान अपने दोस्त के साथ बारिश में खेल रहा था। दो बालकों के पांव फिसले और दोनों नाले में गिर गए। लोगों ने बच्चों को नाले में गिरते देखा तब डूबते हुए एक बच्चे को तो नाले से बाहर निकाल लिया। लेकिन, दूसरा बच्चा नाले की तेज धार में बह गया। मौके पर वार्ड 35 के सभासद मोहम्मद जफर भी पहुंच गए और उन्होंने अधिशासी अधिकारी को सूचना दी। उन्होंने बताया कि शन्नू मिस्त्री का एक बेटा रहमान खेलते हुए नाले में गिर गया उसके दोस्त को तो लोगों ने बचा लिया लेकिन, रहमान नाले की तेज धार में बह गया। उन्होंने बताया कि अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी पालिका की रेस्क्यू टीम को लेकर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। कुछ कर्मचारियों ने स्लेब को तोड़ना चाहा लेकिन, बारिश में स्लेब नहीं टूट सका इसके बाद रस्सी के सहारे कुछ कर्मचारी नाले में घुसे और बालक की तलाश में जुट गए। लेकिन रहमान नहीं मिला। परिजनों को रोतेरोते बुरा हाल है। मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, अधिशासी अधिकारी पालिका समेत सभासद मौके पर मौजूद थे।
नाले पर पड़ जाता स्लेब तो नहीं नहीं गिरते बच्चे
शहर के अधिकांश नालों पर स्लेब नहीं पड़े हैं जिसके कारण अक्सर बच्चे उनमें गिर जाते हैं। पिछली बरसात में नाले पर पर खुले नाले में चार वर्षीय फूल बी गिर गई थी। काफी प्रयास के बाद नाले से बच्ची का शव मिला था। शहर के नाले नवाबी दौर के बने हुए हैं और आज तक पालिका अधिकारी उनपर स्लेब नहीं डलवा सके हैं। जबकि पालिका के अधिकारियों द्वारा बहुत दावे किए जाते हैं।
शहर के खुले हुए नालों पर स्लैब डलवाने का काम कराया जा रहे हैं जो नाले खुले रह गए हैं उन पर स्लेब डलवाए जाएंगे। अब तो पूरा प्रयास है कि वार्ड 36 में डूब बच्चा जीवित मिल जाए। सना मामून, पालिकाध्यक्ष।
ये भी पढ़ें