दबी हुई महसूस करती थी… BADSHAH की पत्नी Isha Rikhi का इमोशनल पोस्ट वायरल

दबी हुई महसूस करती थी… BADSHAH की पत्नी Isha Rikhi का इमोशनल पोस्ट वायरल
रैपर और सिंगर बादशाह ने साल 2026 की शुरुआत में अभिनेत्री ईशा रिखी से शादी की थी। दोनों ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते और शादी की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। हालांकि अब ईशा रिखी की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट ने उनके रिश्ते को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया है।

पहले पोस्ट से बढ़ी थीं फैंस की चिंताएं

दबी हुई महसूस करती थी… BADSHAH की पत्नी Isha Rikhi का इमोशनल पोस्ट वायरल
कुछ दिन पहले ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी। उसमें उन्होंने डर, खामोशी और खुद को दबा हुआ महसूस करने की बात कही थी। उन्होंने लिखा था कि वह लंबे समय तक इसलिए चुप रहीं क्योंकि उन्हें यही सबसे सही रास्ता लगा। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं कि क्या उनकी शादीशुदा जिंदगी में सब कुछ ठीक नहीं है।
 

नए पोस्ट में बयां किया अपना दर्द

27 जुलाई की शाम ईशा रिखी ने एक और इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं, जिनके घाव कभी दिखाई नहीं देते। लंबे समय तक मैं चुप रही क्योंकि मुझे डर लगता था। मैं अपने पति के प्रभाव, ताकत और संसाधनों से दबी हुई महसूस कर रही थी। मैंने खुद को यह समझा लिया था कि चुप रहना ही हर समस्या का समाधान है।”

चुप्पी मेरी मंजूरी नहीं थी

ईशा ने आगे लिखा, “चुप्पी कभी मेरी स्वीकृति नहीं थी, बल्कि यह मेरे जीने का तरीका बन गई थी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आज मैंने डर की जगह हिम्मत को चुना है। हो सकता है कि मैं अभी पूरी कहानी बताने के लिए तैयार न हूं, लेकिन अब मैं यह दिखावा नहीं कर सकती कि सब कुछ ठीक था।”

तलाक की अफवाहों पर नहीं आया कोई बयान

ईशा रिखी ने अपनी पोस्ट में किसी खास घटना का जिक्र नहीं किया और न ही यह बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों लिखा। वहीं, बादशाह और ईशा रिखी दोनों ने अब तक सोशल मीडिया पर चल रही तलाक या रिश्ते में तनाव की अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। ऐसे में फिलहाल इन चर्चाओं की पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *