इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख नजदीक आ गई है. अब सिर्फ 4 दिन बचे हैं. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्होंने अभी तक अपना रिटर्न नहीं भरा है, तो आपके लिए एक काम की खबर है. अब आपको सीए या किसी टैक्स एक्सपर्ट को भारीभरकम फीस देने की जरूरत नहीं है. Paytm ने ClearTax के साथ मिलकर एक नया फीचर शुरू किया है, जहां से आप महज 11 रुपये में अपना आईटीआर भर सकते हैं.

11 रुपये वाले प्लान में क्याक्या मिलेगा?
यह सुविधा आपको सीधे Paytm ऐप के ‘Free Tools’ सेक्शन में मिलेगी. इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आपको फॉर्म भरने में बहुत ज्यादा दिमाग नहीं लगाना पड़ेगा. इनकम टैक्स विभाग के पास आपकी जो भी जानकारी पहले से मौजूद है, वह आपके फॉर्म में ऑटोमैटिक भरी हुई आ जाएगी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। सिस्टम आपकी कमाई को देखकर खुद ही तय कर लेगा कि आपको कौन सा फॉर्म भरना चाहिए और आपके लिए नई या पुरानी टैक्स व्यवस्था में से कौन सी बेहतर रहेगी.
शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों को भी राहत
अगर आप शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में पैसा लगाते हैं, तो यह प्लेटफॉर्म आपके लिए काफी मददगार है. यह 80 से ज्यादा स्टॉक ब्रोकर्स का डेटा एक ही क्लिक में उठा लेता है. आपको खुद बैठकर अपने मुनाफे या घाटे का हिसाब नहीं लगाना पड़ेगा. इसके अलावा, 11 रुपये वाले इस प्लान में आपको फ्री ‘नोटिस प्रोटेक्शन’ भी मिलता है. यानी अगर रिटर्न भरने के बाद इनकम टैक्स विभाग का कोई नोटिस आ जाता है, तो क्लियरटैक्स की टीम उस नोटिस को समझने और उसका जवाब देने में आपकी पूरी मदद करेगी.
आंख मूंदकर भरोसा न करें, रखें इन बातों का ध्यान
यह ऑफर उन नौकरीपेशा लोगों के लिए एकदम सही है जिनका टैक्स फॉर्म16 से कटता है और जिन्हें बैंक से थोड़ाबहुत ब्याज मिलता है. लेकिन, टैक्स एक्सपर्ट्स की सलाह है कि टेक्नोलॉजी पर पूरी तरह से आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए. ऐप आपका फॉर्म ऑटोमैटिक भर तो देगा, लेकिन ‘सबमिट’ बटन दबाने से पहले आपको खुद एक बार सारी डिटेल्स चेक करनी चाहिए. आपको यह देखना होगा कि आपकी सारी कमाई और टैक्स छूट सही जगह दर्ज है या नहीं. अगर आपकी कमाई कई अलगअलग जगहों से होती है, जैसे प्रॉपर्टी का किराया, फ्रीलांसिंग या आपने साल के बीच में नौकरी बदली है, तो आपको और भी ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है.