लखनऊ से गोरखपुर जा रही थी बस : बस्ती में चलती रोडवेज बस में लगी आग

लखनऊ से गोरखपुर जा रही थी बस : बस्ती में चलती रोडवेज बस में लगी आग
लखनऊ से गोरखपुर जा रही थी बस : बस्ती में चलती रोडवेज बस में लगी आग

लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के छोटी रुधौली गांव के समीप मंगलवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक चलती बस में अचानक आग लग गई। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि सभी करीब 20 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि परिवहन निगम की बस चारबाग से गोरखपुर के लिए जा रही थी। बस मंगलवार सुबह गोरखपुर से आगे बढ़ी थी और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के छोटी रुधौली गांव के समीप पहुंचते ही उसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धूधू कर जलने लगा।

सूचना मिलने पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। बस के परिचालक विनय त्रिवेदी ने बताया कि बस में अज्ञात कारणों से अचानक आग लगी। उन्होंने कहा कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित विभाग द्वारा जांच की जा रही है।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *