
रामपुर, अमृत विचार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम मंगलवार को रामपुर पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम भी शामिल रहे रहे। राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि संविधान बचाने की लड़ाई को हर कार्यकर्ता गांवगांव तक पहुंचाएं।
जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राजेंद्र पाल गौतम ने पहले जौहर विश्वविद्यालय पहुंचकर वहां के कुलपति से शिष्टाचार भेंट की तथा विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का संदेश पहुंचाया और कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के प्रत्येक छात्र, युवा, वंचित, शोषित एवं कमजोर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ रही है। इसके बाद उन्होंने पूर्व सांसद डॉ. तंजीम फातिमा से भेंट की और आश्वस्त किया कि जौहर विवि और यहां से जुड़े न्याय के संघर्ष में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने गांधी समाधि पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की तथा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। वहीं पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद संजय कपूर के कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।
मुख्यातिथि राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि आज देश के लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए सभी कांग्रेसियों से एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद से लेकर सड़क तक किसानों, मजदूरों, युवाओं, छात्रों, महिलाओं, व्यापारियों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की आवाज़ बनकर लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं। पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती के बल पर जीता जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा उर्फ निक्कू पंडित ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
ये लोग रहे मौजूद: एआईसीसी सदस्य मतिउर रहमान खान बबलू, नगर अध्यक्ष बाकर अली खान, अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, प्रदेश पदाधिकारी कपिल चौधरी, पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश महासचिव दुर्गेश मौर्य, शारीब अली खान, नोमान मुमताज खान, शकील मंसूरी,अहसान खा राजू, साहिर रज़ा खान, गुरबाज़ सिंह, जीवेंद्र गंगवार, राजेश कुमार लोधी, जैकी, जावेद अंसारी, जमील मियां, इमरान पाशा अर्सलान खान, मोइन पठान, कुमार एकलव्य, अमीर कुरैशी, सहित जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अनेक पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें