
प्रतापगढ़। अयोध्या से दर्शनपूजन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बुधवार देर रात प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। लखनऊवाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़ी लकड़ी से लदी पिकअप से तेज रफ्तार वैगनआर टकरा गई। हादसे में भाईबहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, हादसा रानीगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज चौराहे के पास बुधवार रात करीब 12:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैगनआर के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार आकाश सोनी उर्फ मोनू और उनकी बहन रोली सोनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घायल चालक की पहचान मोहित सोनी, निवासी कटरा, थाना मुंगराबादशाहपुर के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतका रोली सोनी की दो महीने बाद शादी होने वाली थी। हादसे से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टक्कर हादसे की वजह मानी जा रही है।
इनपुट : एजेंसी