Gorakhpur Crime News: स्कूल से लौटकर खेलने निकला था मासूम, अगले दिन पड़ोसी के बेसमेंट में मिली लाश; कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार

Gorakhpur Crime News: स्कूल से लौटकर खेलने निकला था मासूम, अगले दिन पड़ोसी के बेसमेंट में मिली लाश; कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सर्राफा व्यापारी के 10 वर्षीय पोते की हत्या कर दी गई. सोमवार को स्कूल से आने के बाद खेलने के लिए घर से गया लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. इसके बाद घर वालों ने पुलिस को सूचना दी थी. वहीं मंगलवार को 10 साल के वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट में मिला है. पुलिस की जांच में हत्या का खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपी पड़ोसी सर्वेश भट्ट को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम का माहौल है. परिवार वालों का रोरोकर बुरा हाल है. यह पूरा मामला खजनी थाना क्षेत्र का है.

Gorakhpur Crime News: स्कूल से लौटकर खेलने निकला था मासूम, अगले दिन पड़ोसी के बेसमेंट में मिली लाश; कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार

इस मामले में एसएसपी डॉ कौस्तुभ ने बताया कि कल सोमवार को हनुमान वर्मा द्वारा सूचना दी गई थी कि उनका 10 वर्षीय पुत्र जिसका नाम वैभव वर्मा है, वह दोपहर 2 बजे घर से साइकिल से निकाल था और घर वापस नहीं आया है. इस सूचना पर थाने में मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश के लिए थाने की दो टीमें और एसपी साउथ के नेतृत्व में SOG की तीन टीमें लगाई गई थी.

पड़ोसी के बेसमेंट में मिला शव

पुलिस जांच में पता चला की बच्चे के घर के बगल में ही रहने वाले पड़ोसी सर्वेश भट्ट जो कंप्यूटर टीचर है, सीसीटीवी में वैभव उसे टीचर के साथ जाता दिख रहा है. वहीं जब सर्वेश भट्ट से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है.

परिजनों ने दर्ज कराई थी शिकायत

दरअसल, 27 जुलाई सोमवार को हनुमान वर्मा ने अपनी 10 वर्षीय पुत्र वैभव वर्मा की लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी. उन्होंने बताया कि उनका 10 वर्षीय पुत्र वैभव वर्मा 2 बजे घर से साइकिल से निकला था, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा. इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी थी. वैभव के परिजनों की माने तो वैभव स्कूल से घर लौटने के बाद खेलने के लिए निकला था और वापस घर नहीं आया. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की अलगअलग पांच टीमें तैयार हुई और उसकी तलाश शुरू कर दी गई. सीसीटीवी और स्थानीय लोगों के पूछताछ के आधार पर आज मंगलवार को वैभव के पड़ोस में रहने वाले सर्वेश भट्ट के मकान के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद हुआ है.

आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

वैभव की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहरा मच गया. स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. इसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस घटना से खजनी क्षेत्र में शोक की लहर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *