Kanpur News: 6 महीने तक चाय में क्या मिलाती रही पत्नी? पति और सासससुर सब बीमार, CCTV कैमरे में हुआ रिकॉर्ड

Kanpur News: 6 महीने तक चाय में क्या मिलाती रही पत्नी? पति और सासससुर सब बीमार, CCTV कैमरे में हुआ रिकॉर्ड

Kanpur News: उत्तर प्रदेश में कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र से पतिपत्नी के विवाद का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हिमांशु गुप्ता ने अपनी पत्नी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि उनकी पत्नी पिछले करीब छह महीने से परिवार के लोगों की चाय में स्लो पॉइजन मिलाकर पिला रही थी. इस दौरान उनके मातापिता की तबीयत लगातार बिगड़ती रही और बाद में उन्हें भी खून की उल्टियां होने लगीं. इसके बाद उन्हें पूरे मामले पर शक हुआ.

Kanpur News: 6 महीने तक चाय में क्या मिलाती रही पत्नी? पति और सासससुर सब बीमार, CCTV कैमरे में हुआ रिकॉर्ड

हिमांशु के मुताबिक, उनकी शादी 30 जनवरी 2024 को ज्योति गुप्ता से हुई थी, जो चौबेपुर के एक सरकारी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन हैं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उनका आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद ही पत्नी का व्यवहार बदलने लगा. घर में आए दिन विवाद होने लगे और इसी बीच उनके मातापिता की तबीयत लगातार खराब रहने लगी. दोनों के सीने में दर्द, कमजोरी और खून की उल्टियों जैसे समान लक्षण दिखाई दिए. डॉक्टरों ने जांच के बाद आशंका जताई कि यह किसी रासायनिक पदार्थ के सेवन का असर हो सकता है.

चाय में कुछ मिलाते हुए मां ने देखा

हिमांशु का कहना है कि एक दिन उनकी मां ने पत्नी को चाय बनाते समय उसमें कुछ मिलाते हुए देखा. पूछने पर पत्नी ने इसे इलायची बताया, लेकिन खुद चाय पीने से बचती रही. इस घटना के बाद परिवार का शक और गहरा गया. सच्चाई जानने के लिए घर के किचन और अन्य जगहों पर गुप्त कैमरे लगवाए गए. हिमांशु का दावा है कि कैमरों में पत्नी कई दिनों तक चाय में किसी अज्ञात पदार्थ को मिलाती हुई दिखाई दी.

पत्नी घर छोड़कर चली गई

पति का कहना है कि बाद में जब उन्होंने पत्नी को कथित CCTV फुटेज दिखाई, तो वह घर छोड़कर चली गई. उनका यह भी आरोप है कि समझौते की कोशिश के दौरान पत्नी से पूछा गया कि वह चाय में क्या मिलाती थी, लेकिन उसने इसका जवाब देने से इनकार कर दिया. इसके बाद उन्होंने पत्नी को घर वापस लाने से मना कर दिया.

पुलिस कमिश्नर से की शिकायत

हिमांशु ने 23 जुलाई को कथित CCTV फुटेज और डॉक्टरों की रिपोर्ट के साथ पुलिस कमिश्नर से शिकायत की. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डॉक्टरों के बयान दर्ज करने के बाद 25 जुलाई को आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. दूसरी ओर, पत्नी ने भी अपने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है.

डीसीपी कासिम आब्दी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *