Greater Noida News: पति बच गया, पत्नी डूब गई… भाई बोला जीजा ने रची हत्या की साजिश, थार नहर में डूबी

Greater Noida News: पति बच गया, पत्नी डूब गई… भाई बोला जीजा ने रची हत्या की साजिश, थार नहर में डूबी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. नहर से महिला का शव मिलने के बाद घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं. मृतका के पति का कहना है कि कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई थी, जिसमें उसकी पत्नी की डूबने से मौत हुई. वहीं, महिला के भाई ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए पति पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Greater Noida News: पति बच गया, पत्नी डूब गई… भाई बोला जीजा ने रची हत्या की साजिश, थार नहर में डूबी

नहर में मिली महिला की लाश

पुलिस के अनुसार, यह घटना दनकौर थाना क्षेत्र के भट्टा गांव के पास की है. बीते रविवार रात करीब 12 बजे पुलिस चेक पोस्ट से कुछ दूरी पर नहर में एक महिला का शव दिखाई दिया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला. जांच के दौरान घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक थार कार भी नहर में डूबी हुई मिली. पुलिस ने कार को भी बाहर निकलवाया और पूरे मामले की जांच शुरू की. मृतका की पहचान 26 वर्षीय रीना के रूप में हुई.

पति का दावा अचानक बिगड़ा कार का संतुलन

मृतका के पति मोहित ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मथुरा से वापस घर लौट रहा था. भट्टा गांव के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन नहर में जा गिरा. मोहित के अनुसार, हादसे के बाद वह किसी तरह कार से बाहर निकल आया, लेकिन उसकी पत्नी रीना गहरे पानी में चली गई और डूबने से उसकी मौत हो गई. पति ने इसे एक सड़क हादसा बताया है.

भाई ने लगाया हत्या का आरोप

वहीं, इस मामले में मृतका के भाई सोनू ने पति की कहानी पर सवाल खड़े किए हैं. उनका आरोप है कि उनकी बहन की हत्या की गई है और इसे हादसे का रूप देने की कोशिश की जा रही है. सोनू ने बताया कि रीना की शादी करीब छह साल पहले भट्टा गांव निवासी मोहित से हुई थी. दोनों का एक पांच साल का बेटा भी है.

भाई का आरोप है कि पिछले करीब 20 दिनों से रीना लगातार फोन पर बता रही थी कि उसका पति उस पर तलाक लेने का दबाव बना रहा था. हालांकि, जब मायके पक्ष के लोग रीना की ससुराल वालों से बात करते थे तो उन्हें परिवार में सब कुछ सामान्य बताया जाता था. इसी वजह से अब मायके पक्ष ने घटना को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि महिला की मौत हादसे में हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस हादसे और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *