International Tiger Day: भारत के सबसे पॉपुलर टाइगर रिजर्व, गजब है इनकी नेचुरल ब्यूटी

International Tiger Day: भारत के सबसे पॉपुलर टाइगर रिजर्व, गजब है इनकी नेचुरल ब्यूटी

भारत में टाइगर की घटती संख्या चिंता का कारण है. भारत ही नहीं पूरी दुनिया में इस जानवर के संरक्षण की कोशिशें की जा रही है. इसलिए हर साल 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। ये दिन बाघो की संख्या को घटने से रोकने और उनके प्राकृतिक आवास को बचाने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है.

International Tiger Day: भारत के सबसे पॉपुलर टाइगर रिजर्व, गजब है इनकी नेचुरल ब्यूटी

कहते हैं कि भारत का राष्ट्रीय पशु अगर बाघ जंगलों में सेफ है तो उस जगह का पूरा इकोसिस्टम हेल्दी और बैलेंस्ड है. भारत में बाघों की सेफ्टी के लिए प्रोजक्ट टाइगर जैसी पहल की गई. इसमें लेटेस्ट मॉनिटरिंग टेकनीक और लोकल्स की हिस्सेदारी की वजह से बाघों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है. जानें भारत के पॉपुलर टाइगर रिजर्व के बारे में….

जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, उत्तराखंड जंगल की सैर के साथ एंडवेंचर का एक्सपीरियंस लेने के लिए जिम कॉर्बेट बेस्ट प्लेस है. यहां सुबह और शाम को जीप सफारी कराई जाती है जिसमें घने जंगल, रामगंगा नदी और खूबसूरत घाटियों का नजारा मन मोह लेता है. इस टाइगर रिजर्व की सैर करते हुए आप यहां कार्बेट म्यूजियम को एक्सप्लोर कर सकते हैं. वैसे रामगंगा नदी के किनारे टाइम बिताने की बात भी अलग है.

रणथंभौर टाइगर रिजर्व, राजस्थान राजस्थान में मौजूद इस टाइगर रिजर्व को बाघों की आसान साइटिंग के लिए जाना जाता है. यहां जंगल सफारी के बीच रणथंभौर किले का दीदार ट्रैवलिंग के मजे को दोगुना कर देता है. वाइल्डलाइफ को करीब से जानने के साथ ट्रिप को एंजॉय करने के लिए रणथंभौर बेस्ट प्लेस है.

बांदीपुर टाइगर रिजर्व, कर्नाटक भागदौड़ भरी लाइफ से दूर शॉर्ट ट्रिप करना चाहते हैं तो आपको कर्नाटक में स्थित बांदीपुर टाइगर रिजर्व को ट्रैवल डेस्टिनेशन बनाना चाहिए. यहां की शांति, हरियाली और पक्षियों की आवाज एक अलग ही एक्सपीरियंग देती है. ऊटी की ट्रिप पर जा रहे हैं तो इस टाइगर रिजर्व में जाना न भूलें.

कान्हा टाइगर रिजर्व, मध्य प्रदेश नेचुरल ब्यूटी के बीच सुकून भले पल बिताना चाहते हैं तो कान्हा टाइगर रिजर्व घू्मने जाएं. यहां सफारी का अनुभव थोड़ा अलग है क्योंकि ये बहुत बड़े घास के मैदानों और जंगलों से गुजरती है. इस तरह का एक्सपीरियंस फिल्मी सीन को याद दिलाता है.

सुंदरबन टाइगर रिजर्व, पश्चिम बंगाल ट्रेडिशनल जंगल सफारी को एंजॉय करने के लिए सुंदरबन टाइगर रिजर्व बेस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है. यहां पर जंगल की सैर नाव के जरिए होती है और ये मैंग्रोव के बीच से गुजरती है. नेचुरल ब्यूटी का ये नजारा बेहद अनोखा और अद्भुत होता है. नेचर लवर्स और फोटोग्राफी करने वालों के लिए ये शानदार जगह है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *