Farrukhabad News: बंदरों के हमले में 60 वर्षीय महिला गंभीर घायल, इलाके में दहशत

Farrukhabad News: बंदरों के हमले में 60 वर्षीय महिला गंभीर घायल, इलाके में दहशत
Farrukhabad News: बंदरों के हमले में 60 वर्षीय महिला गंभीर घायल, इलाके में दहशत

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में बंदरों का आतंक लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। बुधवार सुबह मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र में बंदरों के झुंड ने एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला गढ़ी मुरीदखा निवासी प्रेमवती सुबह करीब सात बजे घर से दूध लेने के लिए मोहल्ला भीकमपुरा स्थित डेयरी जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया।

पड़ोसियों ने पहुंचकर बचाया

महिला पर बंदरों के हमले की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों ने किसी तरह बंदरों को भगाकर महिला को बचाया। हमले में महिला को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

शहर में बढ़ रहा बंदरों का आतंक

स्थानीय लोगों के मुताबिक, फर्रुखाबाद के कई इलाकों में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शहर रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और भीकमपुरा क्षेत्र में बंदरों की समस्या से आम नागरिक परेशान हैं। लोगों का कहना है कि बंदरों के झुंड आए दिन राहगीरों और स्थानीय लोगों पर हमला करते हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से बंदरों को पकड़ने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *