Kannauj Encounter: पुलिसबदमाश मुठभेड़ में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली; तीन गिरफ्तार

Kannauj Encounter: पुलिसबदमाश मुठभेड़ में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली; तीन गिरफ्तार
Kannauj Encounter: पुलिसबदमाश मुठभेड़ में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को लगी गोली; तीन गिरफ्तार

कन्नौज/सौरिख: कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और संदिग्ध बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी को भी गोली लगी। घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी संख्या में चोरी के मोबाइल फोन और अवैध असलहा बरामद करने का दावा किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को आगरालखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से सकरावा रोड को जोड़ने वाली लिंक रोड पर संदिग्ध बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया।

पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल

पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सिपाही गजेन्द्र यादव गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।

तीन आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और असलहा बरामद

थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से बड़ी संख्या में चोरी के मोबाइल फोन और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। बरामद सामान और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

घायलों का इलाज जारी

घायल सिपाही को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *