लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक विधायक के आवास पर लगे कटहल ने बवाल कर दिया. दरअसल, विधायक के आवास पर कटहल तोड़ने के दौरान एक स्कॉर्पियो कार का अगला शीशा टूट गया. इसके बाद कार सवार लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. विधायक के कर्मचारी व माली तो पीटने के साथ ही आवास में घुसने की कोशिश करने लगे. मामला बढ़ते देख पुलिस को जानकारी दी गई. विधायक के कर्मचारी ने कार और दो पहिया वाहन सवार चार लोगों के खिलाफ गाजीपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है.

मामला, लखनऊ के गाजीपुर का है. यहां एक कार का शीशा कटहल के गिरने से टूट गया. फिर जो तमाशा हुआ हर कोई हैरान रह गया. बहराइच निवासी मोहम्मद जुबराइल ने बताया कि वह पूर्वी विधायक ओपी श्रीवास्तव के इंदिरानगर स्थित आवास पर काम करता है. 25 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे आवास परिसर में कटहल तोड़ा जा रहा था. इस दौरान वह और कर्मचारी सड़क पर खड़े होकर वाहनों को रोक रहे थे ताकि किसी को नुकसान न पहुंचे.
इसी बीच एक स्कॉर्पियो नहीं रुकी और उसी समय पेड़ से कटहल गिरने से कार का अगला शीशा टूट गया. कर्मचारियों ने कार सवार लोगों से माफी मांगते हुए शीशा बदलवाने की बात कही, लेकिन वे नहीं माने. कुछ देर बाद कार सवार अपने अन्य साथियों के साथ लौटे और जुबराइल के साथ मारपीट कर दी. साथ ही विधायक के आवास में घुसने का भी प्रयास किया. आसपास के लोग जुटने पर सभी मौके से फरार हो गए. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पीड़ित ने इस मामले मुकदमा दर्ज करवाया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.