Sonali Bendre Skincare: कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने बताया स्किनकेयर सीक्रेट, धूप से हो गईं बेहद संवेदनशील

Sonali Bendre Skincare: कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने बताया स्किनकेयर सीक्रेट, धूप से हो गईं बेहद संवेदनशील

Sonali Bendre Skin Routine: 90 के दशक की बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने अपने कैंसर ट्रीटमेंट के बारे में चर्चा करते हुए अपना स्किन केयर रूटीन साझा किया है। उन्होंने बताया कि पहले स्किन केयर में केवल चेहरे को धोना ही काफी होता था, खासकर तब जब घर पर हो और कोई शूटिंग न हो, लेकिन कैंसर का इलाज कराने के बाद उनकी त्वचा पहले की तुलना में धूप के प्रति काफी अधिक संवेदनशील हो गई है।

Sonali Bendre Skincare: कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने बताया स्किनकेयर सीक्रेट, धूप से हो गईं बेहद संवेदनशील

सोनाली ने अपने स्किन केयर की चर्चा करते हुए कहा कि इसी कारण उनके स्किनकेयर रूटीन में सनस्क्रीन, मॉइश्चराइजर और धूप से बचाव सबसे अहम हिस्सा है।

कैंसर के इलाज के बाद बदल गई है सोनाली की स्किन

एक्ट्रेस ने बताया कि कैंसर के ट्रीटमेंट के बाद उनकी त्वचा पर सूरज से निकलने वाली पराबैंगनी किरणों का असर पहले से ज्यादा होने लगा है। इसलिए अब वह बिना सनस्क्रीन लगाए घर से बाहर नहीं निकलती हैं। उनका कहना है कि त्वचा को हाइड्रेट और सुरक्षित रखना उनकी डेली लाइफ का हिस्सा बन चुकी है।

सोनाली के स्किनकेयर रूटीन में क्याक्या हैं शामिल?

सोनाली ने बताया कि, उनकी बहुत आसान और सटीक है, लेकिन इसकी नियमितता बेहद जरूरी है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसमें शामिल हैं:

  • रोजाना ब्रॉडस्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का इस्तेमाल
  • त्वचा को मॉइश्चराइज रखना
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीना
  • चेहरे और त्वचा की हल्के हाथों से ऑयल मसाज
  • तेज धूप से बचना

डर्मटोलॉजिस्ट क्यों देते हैं सनस्क्रीन लगाने की सलाह?

स्किन एक्सपर्ट बताते हैं कि कैंसर के इलाज के दौरान कीमोथेरेपी और कुछ दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे त्वचा और अधिक संवेदनशील बन जाती है। ऐसे में यूवी किरणों से त्वचा को नुकसान, सनबर्न और पिगमेंटेशन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए रोजाना लगाना और धूप से बचाव करना नॉन नेगोशियेबल हो जाता है।

सेंसेटिव स्किन वालों के ध्यान रखने योग्य बातें

  • SPF 30 या उससे अधिक वाला ब्रॉडस्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं।
  • हर 23 घंटे में सनस्क्रीन रीअप्लाई करें, खासकर यदि आप बाहर यानी धूप में हों।
  • सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच तेज धूप में लंबे समय तक बाहर जाने से बचें।
  • टोपी, छाता और फुल स्लीव कपड़ों का इस्तेमाल करें।
  • त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए नियमित मॉइश्चराइजर लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *