
लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम अगस्त में पर्यटकों के लिए दो विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाएगा। पहली यात्रा 4 ज्योतिर्लिंग और स्टेचू ऑफ यूनिटी की होगी, जबकि दूसरी यात्रा दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की होगी। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि पहली यात्रा 31 जुलाई से 11 अगस्त तक होगी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसमें तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम के रामनाथ स्वामी मंदिर, मदुरै का मीनाक्षी मंदिर और कन्याकुमारी के दर्शन कराए जाएंगे। इस पैकेज का शुरुआती मूल्य 23,560 रुपये प्रति व्यक्ति है।
दूसरी यात्रा 17 से 26 अगस्त तक होगी। इसमें उज्जैन के महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, द्वारका के नागेश्वर और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के साथ गुजरात का स्टेचू ऑफ यूनिटी भी शामिल है। इस पैकेज का मूल्य 18,380 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू है। दोनों ट्रेनों में वातानुकूलित और शयनयान श्रेणी की सुविधा होगी। यात्रियों को शाकाहारी नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन दिया जाएगा। स्थानीय भ्रमण के लिए एसी और नान एसी बसों की व्यवस्था रहेगी। यात्री गोरखपुर, अयोध्या कैंट, लखनऊ और कानपुर सेंट्रल सहित कई स्टेशनों से ट्रेन में सवार हो सकेंगे। बुकिंग आईआरसीटीसी के लखनऊ कार्यालय या वेबसाइट www.irctctourism.com से की जा सकती है।