Mira Kapoor Diet: 2 साल तक आम से दूर रहीं मीरा कपूर, अब इस खास तरीके से खाती हैं ताकि शरीर में बना रहे संतुलन

Mira Kapoor Diet: 2 साल तक आम से दूर रहीं मीरा कपूर, अब इस खास तरीके से खाती हैं ताकि शरीर में बना रहे संतुलन

Mango Eating Tips By Mira Kapoor: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीरा कपूर ने हाल ही में बताया कि उन्होंने दो साल तक आम नहीं खाए। मीरा कपूर अकसर हेल्थ, वेलनेस और लाइफ स्टाइल रिलेटेड वीडियो बनाती रहती हैं, लेकिन अब जब उन्होंने दो सालों से आम खाने पर रोक लगा रखी है, तो उन्होंने इसके पीछे की ठोस वजह भी बताई।

Mira Kapoor Diet: 2 साल तक आम से दूर रहीं मीरा कपूर, अब इस खास तरीके से खाती हैं ताकि शरीर में बना रहे संतुलन

मीरा कपूर ने बताया कि अब जब वह आम खाती हैं तो उसे एक खास तरीके से अपनी डाइट का हिस्सा बनाती हैं, जिससे उनके शरीर में गरमी का संतुलन बना रहे। न्यूट्रिशन के एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि गर्मियों में आम के साथ कुछ ठंडी तासीर वाली चीजों को भी खाया जाना चाहिए, ताकि शरीर का संतुलन बना रहे।

2 साल बाद फिर शुरू किया आम खाना

मीरा कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया कि लंबे समय तक आम से दूरी बनाने के बाद अब उन्होंने इसे दोबारा अपनी डाइट में शामिल किया है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। हालांकि वह आम को अकेले खाने की बजाय कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के साथ खाती हैं, जो शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं। चूंकि आम शरीर को गरमी देता है।

आम के साथ इन चीजों का भी करें सेवन

मीरा बताती हैं कि आम खाने के दौरान वह अपनी डाइट में आम के साथसाथ और आइस एप्पल या ताड़गोला को भी शामिल करती हैं। ये दोनों चीजें शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखती हैं।

क्या सच में आम की तासीर गर्म होती है?

आम एक पौष्टिक फल है, जिसमें फाइबर, विटामिन A, विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं,लेकिन आयुर्वेद में आम की तासीर गरम बताई गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आप आम खाते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें, जैसे

  • सीमित मात्रा में आम खाएं।
  • पूरे दिन पर्याप्त पानी पिएं।
  • नारियल पानी, छाछ और हाइड्रेटिंग पेय भी डाइट में शामिल करें।
  • यदि आपको डायबिटीज है, तो आम की मात्रा डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह के अनुसार तय करें।

आम का अच्छा स्रोत माना जाता है, इसलिए यह इम्यूनिटी को सपोर्ट करता है और फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण पाचन में भी सहायता करता है। आम एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर फल है, जिसका सेवन करना शरीर को कई तरह के लाभ देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *