ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर लगा EMS, डिजिटल स्क्रीन पर मिलेगी AQI और प्रदूषण की जानकारी

ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर लगा EMS, डिजिटल स्क्रीन पर मिलेगी AQI और प्रदूषण की जानकारी
ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर लगा EMS, डिजिटल स्क्रीन पर मिलेगी AQI और प्रदूषण की जानकारी

लखनऊ। यात्रियों को अब ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर हवा की गुणवत्ता और प्रदूषण स्तर की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने स्टेशन पर पर्यावरण निगरानी तंत्र स्थापित किया है। यह सिस्टम प्लेटफॉर्म नंबर1 के प्रवेश द्वार पर लगाया गया है। इस पर्यावरण निगरानी तंत्र के माध्यम से यात्रियों और रेलकर्मियों को 55 इंच के डिजिटल डिस्प्ले पर पर्यावरण से जुड़ी वास्तविक समय की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

AQI समेत प्रदूषण के स्तर की मिलेगी जानकारी

स्टेशन पर लगाए गए डिजिटल डिस्प्ले में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी हवा की गुणवत्ता के साथसाथ कई प्रदूषकों की जानकारी मिलेगी। इसमें कार्बन मोनोऑक्साइड , कार्बन डाइऑक्साइड , नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड जैसे गैसीय प्रदूषकों का स्तर देखा जा सकेगा। इसके अलावा पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे धूल के महीन कणों की मात्रा, तापमान और हवा में नमी की स्थिति की जानकारी भी डिजिटल स्क्रीन पर उपलब्ध होगी।

यात्री स्वास्थ्य को लेकर ले सकेंगे बेहतर निर्णय

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने बताया कि इस सिस्टम से स्टेशन पर मौजूद यात्री, रेलकर्मी और आम नागरिक हवा की गुणवत्ता की जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकेंगे। इससे वे अपने स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक सावधानियां बरतने का निर्णय ले सकेंगे।

विश्व ओआरएस दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित

ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर विश्व ओआरएस दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर भी आयोजित किया गया। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। संजय तिवारी ने पॉलीक्लीनिक में मौजूद रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों को ओआरएस के महत्व के बारे में जानकारी दी।उन्होंने दस्त और उल्टी के कारण होने वाली शरीर में पानी की कमी को रोकने में ओआरएस की भूमिका और इसके उपयोग के फायदे बताए।

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *