Lock Upp 2: क्या ‘लॉक अप 2’ के फिनाले से पहले आकांक्षा चौधरी हुईं बाहर? माधुरी ग्रोवर की एक रील ने मचाई हलचल

Lock Upp 2: क्या ‘लॉक अप 2’ के फिनाले से पहले आकांक्षा चौधरी हुईं बाहर? माधुरी ग्रोवर की एक रील ने मचाई हलचल

Lock Upp 2: लॉकअप 2 को दर्शकों का खूब प्यार मिला है. शो के हर एपिसोड इंटरनेट पर भी खूब वायरल हुआ. लेकिन अब दर्शकों का पसंदीदा शो जल्द ही खत्म होने वाला है. जी हां, लॉकअप अपने फिनाले के नजदीक है. इस बीच खबर आई है कि शो की मजबूत खिलाड़ी आकांक्षा चौधरी एविक्ट हो गई हैं. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके एविक्शन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह कंटेस्टेंट माधुरी ग्रोवर की एक डिलीट की गई इंस्टाग्राम रील बनी है.

Lock Upp 2: क्या ‘लॉक अप 2’ के फिनाले से पहले आकांक्षा चौधरी हुईं बाहर? माधुरी ग्रोवर की एक रील ने मचाई हलचल

दरअसल, माधुरी ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की थी, जिसमें वो आकांक्षा चौधरी के साथ नजर आ रही हैं. इस रील के वायरल होते ही खबरे आने लगीं कि शो में रहते हुए आकांक्षा माधुरी के साथ कैसे नजर आ सकती हैं. ऐसे में लगता है कि आकांक्षा शो से बाहर हो चुकी हैं.

क्या आकांक्षा हुईं शो से बाहर?

दरअसल, माधुरी ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आकांक्षा चौधरी के साथ एक रील शेयर की थी. इसमें आकांक्षा और माधुरी शो की ही एक लड़ाई को रीक्रिएट करती नजर आ रही हैं.हालांकि, कुछ ही देर बाद उन्होंने उस रील को डिलीट कर दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि कहीं यह पोस्ट गलती से आकांक्षा के एविक्शन का खुलासा तो नहीं कर गई. रील हटाए जाने के बाद इंटरनेट पर तरहतरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.

View this post on Instagram

A post shared by lock up

फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन

रील वायरल होने के बाद आकांक्षा के फैंस भी लगातार अपने रिएक्शन देने लगे हैं. एक यूजर ने लिखा, “रूमर्स सच हैं, आकांक्षा शो से बाहर हो गई हैं.” वहीं दूसरे फैन ने लिखा, “वह खुश हैं, हमारे लिए यही सबसे ज्यादा मायने रखता है.” एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, “अरे भाई, रील डिलीट कर दो… माधुरी जी ने गलती से पोस्ट कर दी है.”

फिलहाल, माधुरी ग्रोवर ने न तो डिलीट की गई रील को लेकर कोई सफाई दी है और न ही आकांक्षा चौधरी के कथित एविक्शन पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वहीं, शो के मेकर्स की ओर से भी इस मामले में अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है.

कब होगा लॉकअप 2 का ग्रैंड फिनाले

दूसरी ओर,’लॉक अप 2′ का ग्रैंड फिनाले अब बेहद करीब है. फिनाले से पहले शो में कई पुराने और चर्चित चेहरे जेल के अंदर कंटेस्टेंट्स से मिलने पहुंचने वाले हैं. इनमें विकास गुप्ता, ऋषभ जायसवाल, गौतमी कपूर, जन्नत जुबैर, सोराब बेदी, सुजैन, आरुष भोला और नेहल चूडासामा जैसे नाम शामिल हैं. ‘लॉक अप सीजन 2’ का ग्रैंड फिनाले 5 अगस्त 2026 को टेलीकास्ट होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *