Bareilly News : बरेली में इस मस्जिद के मुअज्जिन ने क्यों लगाया मौत को गले! दम तोड़ने से पहले पत्नी पर लगाए ये आरोप

Bareilly News : बरेली में इस मस्जिद के मुअज्जिन ने क्यों लगाया मौत को गले! दम तोड़ने से पहले पत्नी पर लगाए ये आरोप
Bareilly News : बरेली में इस मस्जिद के मुअज्जिन ने क्यों लगाया मौत को गले! दम तोड़ने से पहले पत्नी पर लगाए ये आरोप

बरेली, अमृत विचार। बरेली में एक मुअज्जिन की आत्महत्या ने हर किसी को झकझोर दिया है। आग की लपटों से घिरे मुअज्जिन की तस्वीरें देखकर लोग दहल गए। मरने से पहले उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। मोअज्जिन की मौत के मामले में पत्नीसालों पर उनके आरोपों ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।

घटना फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र की है। मुहल्ला अंसारी में हुसैनी मस्जिद है। हाफिज अब्दुल कादिर यहां मोअज्जिन के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। मंगलवार को उन्होंने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। आग की लपटों के बीच चीखते अब्दुल कादिर को देखकर मुहल्ले वाले दहल गए। आग बुझाकर अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। यह खौफनाक घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। तस्वीरें झकझोर रही हैं। देखने वाले सहम गए। चीखपुकार के बीच घर में मातम पसर गया।

अस्पताल से वीडियो वायरल 
हाफिज अब्दुल कादिर जब अस्पताल में जिंदगी मौत से जूझ रहे थे। उनकी इस हालत के राज वीडियो ने खोल दिए। दरअसल, मौत से पहले उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया। इसमें अपनी हालत का जिम्मेदार अपनी पत्नी और साले को ठहराया। वीडियो में वह पत्नी और साले पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते सुने जा रहे हैं। इसी से तंग आकर उन्होंने ये आत्मघाती कदम उठाया।

बच्चों के सिर से उठा पिता का साया 
हाफिज अब्दुल कादिर की मौत से उनका परिवार टूट गया है। दो बच्चे हैं। एक बेटा और बेटी। मासूमों के सिर से पिता का साया छिन गया। मुहल्ले वालों के मुताबिक हाफिज अब्दुल कादिर काफी शांत स्वभाव के थे। उनकी मौत से हर कोई हैरान है।

कड़ी कार्रवाई की तैयारी 
मुअज्जिन के आत्महत्या प्रकरण में पुलिस अब कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। केस से जुड़े हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। मृतक के आखिरी बयान और सीसीटीवी फुटेज जांच में शामिल किए जाएंगे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों की तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पत्नी और सालों के खिलाफ संबंधित धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मानसिक स्वास्थ्य को न करें नजरअंदाज
अगर आप किसी तरह के मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं तो अपने करीबियों से अपनी समस्या साझा करें। अगर किसी अपने से समस्या साझा नहीं करना चाहते हैं तो कृपया भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ‘टेलीमानस’ टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 18008914416 पर कॉल करें। काउंसलर्स से बात करना इस स्थिति से बाहर निकलने में बहुत मददगार साबित होता है।

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *