कौन हैं सारांश जैन जिन्हें 33 साल की उम्र में टीम इंडिया में पहली बार मिला मौका, बल्ले और गेंद से मचाते हैं धमाल

कौन हैं सारांश जैन जिन्हें 33 साल की उम्र में टीम इंडिया में पहली बार मिला मौका, बल्ले और गेंद से मचाते हैं धमाल

Saransh Jain: श्रीलंका और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी को शामिल किया गया है। जिसने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से खूब नाम कमाया है।

कौन हैं सारांश जैन जिन्हें 33 साल की उम्र में टीम इंडिया में पहली बार मिला मौका, बल्ले और गेंद से मचाते हैं धमाल

तो आइए आपको भी इस खिलाड़ी के बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं, जिससे जाने के बाद आप भी इस खिलाड़ी के फैन बनने वाले हैं।

भारतीय टीम में मिस्ट्री खिलाड़ी Saransh Jain की एंट्री

हाल ही में श्रीलंका दौरे के लिए जिस टीम का ऐलान किया गया है। उसमें एक मिस्ट्री खिलाड़ी को शामिल किया गया है जो कि सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिया बटोर रहा है यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि सारांश जैन है, जिनका जन्म 31 मार्च 1993 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था।

बता दें कि साल 2014 में सारांश ने फर्स्ट क्लास में डेब्यू किया था। इसके बाद वह मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें खिलाड़ी का प्रदर्शन बेहद ही शानदार देखने को मिला है।

Saransh Jain के आंकड़े हैं बेहद शानदार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपने करियर में खिलाड़ी ने अभी तक कुल 54 फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेले हैं। इस दौरान खिलाड़ी ने अपने नाम कुल 188 विकेट किए हैं। इसी के साथ ही सारांश ने 10 बार 5 विकेट हॉल लिया है। इस दौरान सारांश की इकोनॉमी 3.01 रही है।

वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो सारांश ने इन 54 मैचों की कुल 85 पारियों में बल्लेबाजी की है और 31.75 के औसत से खिलाड़ी ने अपने खाते में कुल 2223 रन किए है। इसी के साथ ही खिलाड़ी ने इन 54 मैचों में 14 बार अर्धशतक और 2 बार शतकीय पारी भी खेली है।

सुंदर के स्थान पर मिली जगह

दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए थे। ऐसे में वह इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। ऐसे में बोर्ड को सारांश जैन को उनके स्थान पर टीम में शामिल करना पड़ा।

वहीं खबर यह भी है कि अगर सुंदर दुसरे मैच तक फिट हो जाते हैं, तो ऐसे में उन्हें इस सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलने के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है।

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की बात करें तो उसमें शुभमन गिल , केएल राहुल , ऋषभ पंत , ध्रुव जुरेल , साई सुदर्शन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुधार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *