दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन की टीम का एलान कर दिया है। वैभव सूर्यवंशी को टूर्नामेंट में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ईशान किशन को कप्तान बनाया गया है।

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ समाप्त हुई टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उनके बेहतरीन खेल से चयनकर्ता प्रभावित हुए और उन्हें अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड लीडरशिप के रोल में देख रहा है। वैभव को दलीप ट्रॉफी टीम में जगह मिली है। सूर्यवंशी को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
सूर्यवंशी को दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन की टीम में शामिल किया गया है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। वैभव को इस टीम में उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। 15 साल की उम्र में उपकप्तान बनाना, ये दिखाता है कि उन्हें भारतीय क्रिकेट बोर्ड सिर्फ एक बल्लेबाज ही नहीं बल्कि एक कप्तान के तौर पर तैयार करना चाहता है।
वैभव सूर्यवंशी बने उपकप्तान
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की जीत में सूर्यवंशी ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 3 मैचों की टी20 सीरीज में दो अर्धशतक लगाए थे। वैभव भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने थे। वे सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, जिसकी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था।
ईशान किशन बने कप्तान
ईस्ट जोन की कप्तानी की जिम्मेदारी विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को सौंपी गई है। वे टूर्नामेंट में टीम की अगुवाई करते हुए दिखाई देंगे। किशन घरेलू क्रिकेट में झारखंड की कप्तानी करते हैं। उन्होंने टीम की अगुवाई करते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में अपनी टीम को चैंपियन बनाया था। अब उनसे चयनकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि ईस्ट जोन को वे दलीप ट्रॉफी का खिताब दिलाएं।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने की तारीफ
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने वैभव की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में पूर्व क्षेत्र टीम का उपकप्तान बनना बिहार क्रिकेट के लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि वैभव के शानदार प्रदर्शन और मैच्योर खेलने के तरीके ने चयनकर्ताओं का विश्वास जीता है। वैभव बिहार के इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्हें इस टीम में जगह मिली है। टीम में ज्यादातर खिलाड़ी बंगाल और झारखंड से हैं।
ईस्ट जोन टीम
ईशान किशन , वैभव सूर्यवंशी , अभिमन्यु ईश्वरन, सुदिप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सुरज सिंधु जैसवाल, मोहम्मद शामी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिक्जर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, देनिश दास, अभिजीत सरकार।