Please assign a menu to the primary menu location under menu

Cricket

T20 World Cup 2026: गौतम गंभीर ने लिया ब्रेक! न्यूजीलैंड सीरीज जीतने के बाद सीधे कहां पहुंचे कोच?

 

Gautam Gambhir, T20 World Cup 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज खत्म हो चुकी है। जिसे टीम इंडिया ने 4-1 से अपने नाम किया। सीरीज जीतने के बाद से अब टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटने वाली है।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया लगातार दूसरी बार ये ट्रॉफी जीतने की दावेदार है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को एक-दो दिन का ब्रेक दिया गया है। खुद कोच गौतम गंभीर सीरीज खत्म होते ही ब्रेक पर अपने घर पहुंच गए।

T20 WC से पहले टीम इंडिया को आराम

टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज खेली गई, जिसका अंत शनिवार 31 जनवरी को आखिरी मैच के साथ हो गया तिरुवनंतपुरम में खेले गए सीरीज के आखिरी मैच में भी टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला और उसने न्यूजीलैंड को 46 रन से हराते हुए सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। इस सीरीज के खत्म होने के साथ ही अब टीम इंडिया की वापसी सीधे टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मुकाबले के साथ होगी।

Gautam Gambhir ब्रेक लेकर कहां पहुंचे?

वॉर्म-अप मैच से पहले टीम इंडिया के सभी सदस्यों को एक-दो दिन का ब्रेक दिया गया है। इस ब्रेक का फायदा उठाते हुए कोच गौतम गंभीर मैच खत्म होने के बाद अगले दिन ही राजधानी नई दिल्ली पहुंच गए, जहां वो ये वक्त अपने परिवार के साथ बिताएंगे। गंभीर को रविवार 1 फरवरी की सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बाहर आते देखा गया, जहां पहले से ही उन्हें लेने के लिए कार मौजूद थी। अगले एक महीने के बेहद चुनौतीपूर्ण शेड्यूल को देखते हुए गंभीर समेत टीम इंडिया को ये ब्रेक दिया गया है।

वर्ल्ड कप से पहले वॉर्म अप मैच खेलेगी भारतीय टीम

वर्ल्ड कप की बात है तो टीम इंडिया अपने पहले मैच में 7 फरवरी को अमेरिका (USA) से टकराएगी मगर उससे पहले भारतीय टीम अभ्यास मैच भी खेलेगी। टीम इंडिया 4 फरवरी को नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ये अभ्यास मैच खेलेगी। वहीं टूर्नामेंट की दो छोटी टीमों के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में इंडिया ए का स्क्वॉड उतरेगा। पहले 2 फरवरी को इंडिया ए का मैच USA से और फिर 6 फरवरी को नामीबिया से होगा।

hi.quicksamachar@gmail.com

Leave a Reply