Sitapur News: जबरन बाल विवाह कराने पर मातापिता समेत 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Sitapur News: जबरन बाल विवाह कराने पर मातापिता समेत 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Sitapur News: जबरन बाल विवाह कराने पर मातापिता समेत 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज

सीतापुर। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी का जबरन बाल विवाह कराए जाने का गंभीर मामला सामने आया है।  चाइल्ड हेल्पलाइन की शिकायत और सक्रियता के बाद पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए लड़की के मातापिता समेत 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

बिना मर्जी के हो रहा था 16 वर्षीय किशोरी का विवाह

जानकारी के अनुसार, लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मातापिता ने अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री का विवाह उसकी मर्जी के बिना जबरन तय कर दिया था।  शादी की रस्मों के दौरान इस बात को लेकर वहां काफी हंगामा भी हुआ। इसी बीच किसी ने इस बाल विवाह की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर पर दे दी। 

चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस की टीम ने की छापेमारी

शिकायत मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम तत्काल हरकत में आ गई।  टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से गांव पहुंचकर मामले की बारीकी से जांच की।  शुरुआती जांच और साक्ष्य संकलन में प्रथम दृष्टया बाल विवाह होने की पूरी पुष्टि हो गई। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की तरफ से पुलिस को लिखित तहरीर दी गई। 

फोटोग्राफर और रिश्तेदारों पर भी गिरी गाज

चाइल्ड हेल्पलाइन की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है।  कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि, “बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  इस अभियोग में लड़की के मातापिता के अलावा परिवार के अन्य सदस्य और विवाह में शामिल फोटोग्राफर को भी नामजद किया गया है.” पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. इस कार्रवाई के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। 

ये भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *