दुधवा के दीवानों के लिए खुशखबरी : अब मॉनसून में भी लीजिए जंगल सफारी का आनंद, AC चेयर कार ट्रेन रोमांच की बन रही वजह

दुधवा के दीवानों के लिए खुशखबरी : अब मॉनसून में भी लीजिए जंगल सफारी का आनंद, AC चेयर कार ट्रेन रोमांच की बन रही वजह
दुधवा के दीवानों के लिए खुशखबरी : अब मॉनसून में भी लीजिए जंगल सफारी का आनंद, AC चेयर कार ट्रेन रोमांच की बन रही वजह

लखनऊ, अमृत विचार : दुधवा नेशनल पार्क के घने जंगल, घास के मैदान, कलकल बहती नदियों और खूबसूरत वन्य जीवों का दीदार करने की चाहत रखने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। मानसून में भी सैलानी इसका आनंद ले सकते हैं। बारिश के समय जंगल में घूमना अपने आप में अलग रोमांच होगा। जिसमें पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल की तरफ से शुरू की गई एसी ट्रेन काफी सहायक साबित हो सकती है।

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता के मुताबिक मानसून के दिनों में मैलानीबिछियामैलानी रेलखण्ड के बीच जंगल सफारी करना अपने आप में अलग अनुभव व सुकून देने वाला होता है, यही वजह है कि पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से शुरू की गई विशेष ‘एमजी टूरिस्ट एसी चेयर कार’ ट्रेन सैलानियों के सफर को बेहद रोमांचक बना रही है। 

उन्होंने इस विशेष ट्रेन के संचालन से पर्यटकों को मिलने वाले प्रमुख फायदे भी बताये।

उन्होंने कहा कि दुधवा नेशनल पार्क में जीप सफारी का अक्सर सैलानी आनंद लेते हैं, लेकिन इस ट्रेन के जरिए बरसात के मौसम में भी सुरक्षित तरीके से घने जंगलों और वन्यजीवों के बीच से गुजरने का अनोखा आनंद पर्यटक ले सकते हैं। जब ट्रेन भीराखेरी, पलिया कलां और दुदवा के बीच से धीरेधीरे गुजरती है, तब नदियों, जंगलों और वन्य जीवों की बेमिसाल खूबसूरती देखते ही बनती है, एसी ट्रेन की बड़ीबड़ी खिड़कियों से यह नजारा किसी लाइफटाइम एक्सपीरियंस से कम नहीं होता। इतना ही नहीं जब पर्यटक घने जंगलों के बीच से गुजरते हैं तो उन्हें उमस और गर्मी परेशान नहीं कर सकती, क्योंकि 60 सीटों की क्षमता वाले आधुनिक टूरिस्ट एसी चेयर कार से सफर बेहद आरामदायक हो जाता है।

पॉकेट फ्रेंडली किराया

उन्होंने बताया कि इतने शानदार और खूबसूरत सफर के लिए रेलवे मात्र 270 रुपये का टिकट चार्ज कर रहा है, जो 106 किलोंमीटर सफर के लिए किसी भी प्राइवेट सफारी के मुकाबले बेहद सस्ता है। 

वीकेंड पर बना सकते हैं परफेक्ट प्लान

उन्होंने बताया कि यह ट्रेन हर शनिवार और रविवार को चलती है। ट्रेन संख्या 52260 सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को मैलानी जंक्शन से सुबह 6  बजकर 5 मिनट पर चलेगी, जो भीराखेरी, पलिया कलां, दुदवा, बेलरायां, तिकुनिया, खैरतिया बांध रोड और मंझरा पुरब स्टेशनों पर रुकते हुए बिछिया स्टेशन 10:30 बजे पहुंचेगी।

इसी प्रकार वापसी यात्रा में गाड़ी सं. 52259 सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को बिछिया स्टेशन से चलेगी। बिछिया से सुबह 11:45 पर यह ट्रेन प्रस्थान करेगी, जो मंझरा पुरब, खैरतिया बांध रोड , तिकुनिया, बेलरायां, दुदवा, पलिया कलां और भीराखेरी स्टेशनों पर रुकते हुए मैलानी जंक्शन शाम 4 :10 पर पहुंचायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *