Hrithik Roshan का नाम लेकर Saurav Das ने Kangana Ranaut पर किया पलटवार

Hrithik Roshan का नाम लेकर Saurav Das ने Kangana Ranaut पर किया पलटवार

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत और सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास के बीच बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। पहले कंगना ने सौरव दास को “यूजलेस” और “बेरोजगार” कहा था। अब सौरव ने भी उनके बयान पर जवाब देते हुए ऐसा बयान दिया है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

Hrithik Roshan का नाम लेकर Saurav Das ने Kangana Ranaut पर किया पलटवार

मैं थोड़ाबहुत ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं
बरखा दत्त के शो मोजो स्टोरी में बातचीत के दौरान सौरव दास ने कहा कि उनके दोस्त हैरान थे कि कंगना ने उन्हें निशाना क्यों बनाया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मेरे एक दोस्त ने कहा कि शायद कंगना मेरे पीछे इसलिए पड़ी हैं क्योंकि मैं थोड़ाबहुत युवा ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

गाली नहीं, बातचीत होनी चाहिए
सौरव दास ने कहा कि वह व्यक्तिगत हमलों के बजाय बातचीत में विश्वास रखते हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उनके मुताबिक, मतभेद होना सामान्य बात है, लेकिन बहस सम्मानजनक तरीके से होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों को युवाओं के बारे में बोलते समय अपने शब्दों का ध्यान रखना चाहिए।

कॉफी के सवाल पर दिया जवाब
जब सौरव दास से पूछा गया कि अगर कंगना उन्हें कॉफी पर बुलाएं तो क्या वह जाएंगे, तो उन्होंने कहा कि उनकी कंगना या भाजपा के किसी नेता से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। उनका मानना है कि विवाद का बेहतर तरीका बातचीत है, न कि एकदूसरे पर निजी टिप्पणियां करना।

कंगना ने भी दिया था करारा जवाब
इससे पहले कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि उन्होंने गूगल पर सौरव दास के बारे में देखा और पता चला कि उनकी उम्र 28 साल है। कंगना ने कहा कि इस उम्र तक वह दो नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी थीं। उन्होंने खुद को अभिनेत्री, फिल्ममेकर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर बताते हुए सौरव को यूजलेस और बेरोजगार कहा था और सलाह दी थी कि उन्हें पहले कोई हुनर सीखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *