Bareilly News : बरेली में नाले में गिरा मासूम बच्चा, तीन दिन चले तलाशी अभियान के बाद शव बरामद

Bareilly News : बरेली में नाले में गिरा मासूम बच्चा, तीन दिन चले तलाशी अभियान के बाद शव बरामद
Bareilly News : बरेली में नाले में गिरा मासूम बच्चा, तीन दिन चले तलाशी अभियान के बाद शव बरामद

बरेली, अमृत विचार। बरेली में तीन दिन पहले नाले में गिरे प्रीत का शव बरामद कर लिया गया है। पिछले तीन दिनों से पुलिसप्रशासन की टीमों के साथ स्थानीय लोग बच्चे की तलाश में जुटे थे। तीन दिन में नाले तह खंगाल डाली। आखिर में डॉग स्कॉयड की मदद लेनी पड़ी। रायल फैमिली होटल के पीछे नाले में उसका शव फंसा मिला। प्रीत का शव मिलते ही घरवाले बिलख उठे। चीखपुकार मच गई।

घटना बरेली के आंवला की है। तीन दिन पहले जिले में झमाझम बारिश हुई थी। बताते हैं कि मासूम प्रीत बारिश के दौरान खेलते समय नाले में गिर गया। बच्चे के लापता होने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। आशंका जताई गई कि वह नाले में गिरा और तभी उसे नाले में उसकी तलाश जारी थी। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों ने तीन दिन में नाले को खंगाल डाला।

गुरुवार को डॉग स्क्वॉड की सहायता से चलाए गए सर्च अभियान के दौरान नाले में फंसा उसका शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मासूम की मौत से परिवार का रोरोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़ें

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *